फिल्मफेयर ट्रॉफी की नीलामी कर रहे हैं अनुराग कश्यप, अवॉर्ड बेचकर कोरोना टेस्ट किट्स करेंगे दान

Author : Divya Keshri Published by : Prabhat Khabar Updated At : 21 May 2020 10:24 AM

विज्ञापन

Anurag Kashyap- कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए देश में लॉकडाउन को बढ़ा दिया गया है. इस जंग में बॉलीवुड सेलेब्रिटीज लोगों की हर संभव मदद कर रहे है. अब बॉलीवुड डायरेक्टर अनुराग कश्यप कोविड-19 टेस्ट किट का इंतजाम करने के लिए फंड जुटा रहे हैं. इसके लिए अनुराग अपनी फिल्म गैंग्स ऑफ़ वासेपुर के लिए जीती फ़िल्मफेयर ट्रॉफी बेच रहे हैं.

विज्ञापन

कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए देश में लॉकडाउन को बढ़ा दिया गया है. इस जंग में बॉलीवुड सेलेब्रिटीज लोगों की हर संभव मदद कर रहे है. अब बॉलीवुड डायरेक्टर अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) कोविड-19 टेस्ट किट का इंतजाम करने के लिए फंड जुटा रहे हैं. इसके लिए अनुराग अपनी फिल्म गैंग्स ऑफ़ वासेपुर के लिए जीती फ़िल्मफेयर ट्रॉफी बेच रहे हैं.

Also Read: स्वरा भास्कर की मां इरा को लगी चोट, लॉकडाउन में कार से सड़क के रास्ते मुंबई से दिल्ली पहुंची एक्ट्रेस

अनुराग कश्यप ने ट्विटर पर इसकी घोषणा करते हुए कहा कि जो भी सबसे ज्यादा बोली लगाएगा उसे फिल्मफेयर की ट्रॉफी भी दी जाएगी. अनुराग को ये ट्रॉफी उनकी फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर के लिए मिली थी. बता दें कि गैंग्स ऑफ वासेपुर बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी.

डायरेक्टर अनुराग कश्यप के साथ कॉमेडियन कुणाल कामरा और वरुण ग्रोवर भी अपना यूट्यूब बटन और ट्रॉफी नीलाम करेंगे. आर्टिस्टों का उद्देश्य अगले 30 दिनों में 13,44,000 रुपए फंड जुटाने का है. जमा हुए फंड से वह लोग किट्स खरीदेंगे, जिससे लोगों का टेस्ट किया जाएगा.

वरुण ग्रोवर भी कुछ ऐसा ही कर रहे हैं. वरुण ने अपनी ट्रॉफी की तस्वीर शेयर की है. ये ट्रॉफी वरुण को उनके गाने मोह-मोह के धागे के लिए मिली थी. वरुण ग्रोवर ने तो यहां तक कहा है कि 2050 में ebay पर डालकर वह अपने बुढ़ापे के लिए पैसे भी जुटा सकते हैं, लेकिन अभी समय भारत को बचाने का है इसलिए वह इस ट्रॉफी को फंड जुटाने के लिए इस्तेमाल करेंगे. वहीं, कुणाल कामरा ने अपना यूट्यूब बटन नीलाम करने का निर्णय लिया है. कुणाल ने बताया कि जो भी सबसे ज्यादा डोनेशन देगा उसे वह अपना यूट्यूब बटन भी दे देंगे.

Also Read: VIDEO: उर्वशी रौतेला ने शकीरा के गाने पर किया बेली डांस, वीडियो देख दीवाने हुए फैंस

जावेद अख्तर ने अपनी फेवरिट किताबों में से एक इन अदर वर्ड्स की साइन की हुई कॉपी की नीलामी करने का एलान किया है. जबकि एक्ट्रेस मानवी गगरू ने शुभ मंगल ज़्यादा सावधान के प्रमोशंस में पहनी हुई एक ड्रेस की बिडिंग करने का फैसला किया है. मानवी के इस आउटफिट को शालिनी डोकानिया ने डिज़ाइन किया है.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola