औरंगाबाद के मृत दारोगा के संपर्क में आये एक और दारोगा हुए कोरोना पॉजिटिव
Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 13 Jun 2020 7:14 AM
रंगाबाद में तैनात दारोगा जिनकी मौत हो गयी, उनके संपर्क में रहे एक और दारोगा कोरोना पाजिटिव पाये गये हैं. नये कोरोना पाजिटिव पाये गये दारोगा की पत्नी और बच्चे भी पाजिटिव पाये गये हैं.
पटना : औरंगाबाद में तैनात दारोगा जिनकी मौत हो गयी, उनके संपर्क में रहे एक और दारोगा कोरोना पाजिटिव पाये गये हैं. नये कोरोना पाजिटिव पाये गये दारोगा की पत्नी और बच्चे भी पाजिटिव पाये गये हैं. इनके पूरे परिवार को जिले के जेके होटल स्थित कोरेंटिन सेंटर में रखा गया है. यह जानकारी बिहार पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार सिंह ने दी. उन्होंने बताया कि कोरेंटिन सेंटर में दारोगा और उनके परिजनों की देखभाल की कोई सुविधा नही है.
उन्होंने बताया कि कोरोना से मृत दारोगा से कुछ दिन पहले चार्ज लेने के क्रम में इन्हें कोरोना हो गया . फिर उनका पूरा परिवार पाजिटिव पाया गया है. श्री सिंह ने बताया कि उन्होेने पुलिस मुख्यालय और औरंगाबाद के एसपी को फोन कर यह जानकारी दी है और पाजिटिव पाये गये दारोगा व उनके परिजनों को तत्काल सुविधा मुहैया कराने का अनुरोध किया है. गौरतलब है कि चार दिन पूर्व जिले के 58 साल के एक दारोगा की मौत हो गयी थी. मौत के बाद जांच में उनमें कोरोना पाजिटिव पाया गया
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










