Animal Box Office Collection Day 8: बॉक्स ऑफिस पर रणबीर कपूर की फिल्म का दबदबा, जानें अबतक कितनी हुई टोटल कमाई

Updated:
विज्ञापन
Animal Park

Animal Box Office Collection Day 8: रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना की फिल्म एनिमल बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है. फिल्म शानदार कमाई कर रही है और इसे लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज है. संदीप रेड्डी वांगा निर्देशित इस फिल्म ने आठवें दिन भी जमकर कमाई की.

विज्ञापन
undefined

रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना की फिल्म एनिमल बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. फिल्म को लेकर लोगों का क्रेज सोशल मीडिया पर साफ दिख रहा है.

undefined

Sacnilk.com के शुरुआती अनुमानों की मानें तो, एनिमल ने शुक्रवार को 23.5 करोड़ की कमाई की है. अबतक रणबीर कपूर की फिल्म ने सभी भाषाओं से 338 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.

undefined

एनिमल ने 8 दिनों के बाद दुनिया भर में 563.3 करोड़ की शानदार कमाई कर ली है. फिल्म तेजी से बॉक्स ऑफिस पर कमाई कर रही है.

undefined

भारत और विदेशों में, एनिमल बॉक्स ऑफिस चार्ट पर राज कर रही है और निर्माताओं के लिए बहुत खुशी की बात है. एनिमल अब साल 2023 की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्मों में से एक बन गई है.

undefined

एनिमल में रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना की जोड़ी को फैंस ने काफी पसंद किया है. फिल्म में दोनों के बीच की केमेस्ट्री को फैंस ने बेहद सराहा. पहली बार दोनों ने साथ में काम किया है.

undefined

एनिमल रिलीज के कुछ घंटे बाद ही ऑनलाइन लीक हो गया था. इसस पहले कई फिल्में पायरेसी का शिकार हो चुकी है, जिसमें सैम बहादुर, टाइगर 3 सहित कई अन्य मूवीज शामिल है.

undefined

एनिमल में रणबीर कपूर की जबरदस्त एक्टिंग ने सबको इम्प्रेस कर दिया. वहीं, बॉबी देओल ने सबको अपनी अदाकारी से दीवाना बना दिया. उनका रोल छोटा ही था, लेकिन काफी जबरदस्त था.

undefined

एनिमल में जोया का रोल तृप्ति डिमरी ने निभाया है. हालांकि इस रोल के लिए सैफ अली खान की बेटी और एक्ट्रेस सारा अली खान ने ऑडिशन दिया था, लेकिन संदीप रेड्डी वांगा उनके ऑडिशन से ज्यादा प्रभावित नहीं हुए.

undefined

एनिमल में रणबीर के साथ उनके कई बोल्ड सीन भी थे, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुए थे. खैर, वह इस समय भारत में सबसे ज्यादा चर्चा में बनी हुई हैं.

undefined

रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल और विक्की कौशल की फिल्म सैम बहादुर एक ही दिन सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. हालांकि विक्की की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई.

Also Read: अल्लू अर्जुन ने एनिमल की सफलता पर तोड़ी चुप्पी, कहा- आपके द्वारा रचे गए जादू को…
विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola