अलीगढ़: बिजली कटौती से आक्रोशित किसानों ने बिजली घर पर जड़ा ताला, कटौती के विरोध में धरने पर बैठे लोग
Published by : Radheshyam Kushwaha Updated At : 03 Jul 2023 7:01 PM
यूपी के अलीगढ़ में बिजली कटौती को लेकर किसान आक्रोशित है. किसान अपनी धान की फसलों की सिंचाई नहीं कर पा रहा है. जिससे आक्रोशित किसानों ने बिजली घर पहुंचकर ताला जड़ दिया. इस दौरान एक किसान ने खुदकुशी करने की भी कोशिश की.
अलीगढ़. यूपी के अलीगढ़ में बिजली कटौती को लेकर हाहाकार मचा हुआ है. शहर ही नहीं ग्रामीण क्षेत्र में भी बिजली कटौती से किसान परेशान है. ग्रामीण क्षेत्र में केवल 2 से 3 घंटे ही बिजली मिल पा रही है. जिससे किसान आक्रोशित है. किसान अपनी धान की फसलों की सिंचाई नहीं कर पा रहा है. सोमवार को पिसावा क्षेत्र में पल्सेड़ा बिजली घर से जुड़े गांव में विद्युत कटौती से किसान आक्रोशित हो गए. इसके बाद बिजली घर पहुंचकर ताला जड़ दिया. बताया जा रहा है कि इस दौरान एक किसान ने खुदकुशी करने की भी कोशिश की. वहीं टप्पल उपकेंद्र पर भी किसानों ने प्रदर्शन किया. टप्पल पर प्रदर्शन कर रहे किसानों का आरोप है कि बिजली नहीं मिल रही है.
पलसेड़ा निवासी सुनील कुमार ने बताया कि पांच दिन से पलसेरा फीडर से बाजौता, लालगढ़ी, निगुना शुगना में बिजली नहीं आ रही है. केवल पांच मिनट बिजली आती है. उसके बाद काट देते हैं. धान की खेती जो लगी है, वह खराब होकर सूख रही है. किसान सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं. वहीं, बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता, जूनियर इंजीनियर का मोबाइल बंद है. इसलिए आक्रोशित गांव वालों ने बिजली घर पर ताला लगा दिया. जानकारी मिलने पर मौके पर एसडीओ प्रवीन कुमार पहुंचे. जिससे किसानों ने पर्याप्त मात्रा में बिजली दिए जाने की मांग की है. सुनील कुमार ने बताया कि किसानों की फसल बर्बाद न हो, क्योंकि इसमें किसानों की बड़ी लागत लगती है.
वहीं भारतीय किसान यूनियन के पूर्व जिला महासचिव नवाब सिंह ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में बिजली की स्थिति बहुत खराब है. किसान परेशान है. लो वोल्टेज, ओवरलोडिंग और जर्जर लाइन की वजह से यह परेशानी आ रही है. वहीं, बिजली घर पर तैनात संविदा कर्मियों की भी लापरवाही है. किसान नेता नवाब सिंह बताते हैं कि धान के लिए इस समय पानी चाहिए. जो मिल नहीं पा रहा है. चार-पांच घंटे की बिजली में खेती में सिंचाई नहीं हो पा रही है.
Also Read: यूपी के कौशांबी में तांत्रिक के दरवाजे पर महिला ने जहर खाकर दी जान, मां के बाद बेटी से गलत करने का आरोप
वहीं, बिजली कटौती के विरोध में आम आदमी पार्टी ने लालटेन जुलूस निकाला. सेंटर प्वाइंट चौराहे से कलेक्ट्रेट तक कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की. अघोषित बिजली कटौती से जनता परेशान है. जब कि दूसरी तरफ दिल्ली की केजरीवाल सरकार बिना कटौती के 24 घंटे बिजली जनता को दे रही है . आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोनिका थापर ने बताया कि जब दिल्ली की जनता को मुफ्त और बिना कटौती की 24 घंटे बिजली उपलब्ध हो सकती है. तो यूपी की जनता को देश में सबसे महंगी और बिना कटौती की 24 घंटे बिजली क्यों नहीं उपलब्ध हो पा रही है.
रिपोर्ट- आलोक अलीगढ़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Radheshyam Kushwaha
राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










