अमिताभ बच्चन का झारखंड कनेक्शन: कोलियरी का काम सीखने आये थे झरिया, गिद्दी वाशरी से भी रहा नाता

Amitabh Bachchan Jharkhand Connection: बहुत कम लोगों को मालूम है कि अमिताभ बच्चन हजारीबाग के गिद्दी भी आये थे. प्रभात खबर के अजय कुमार को गिद्दी वाशरी के तत्कालीन पदाधिकारी सीएस झा ने बताया था कि अमिताभ बच्चन को यहां काम सीखने के लिए बर्ड कंपनी ने भेजा था.
Amitabh Bachchan Jharkhand Connection: सदी के महानायक अमिताभ बच्चन (Happy Birthday Amitabh Bachchan) का सीधे तौर पर झारखंड से कोई नाता नहीं है, लेकिन झारखंड के कई जिलों से उनका पुराना रिश्ता रहा है. कोलकाता की एक कोयला कंपनी में उन्हें पहली नौकरी मिली, तो कोलियरी का काम सीखने के लिए उन्हें धनबाद (Amitabh Bachchan in Dhanbad) और हजारीबाग (Amitabh Bachchan in Hazaribagh Gidi Washery) भेजा गया था. धनबाद के झरिया की खदानों (Jharia Coal Mines) का दौरा किया था, इसके बारे में अमिताभ बच्चन ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (Kaun Banega Crorepati) के सेट पर खुद बता चुके हैं.
बहुत कम लोगों को मालूम है कि अमिताभ बच्चन हजारीबाग के गिद्दी (Gidi, Hazaribagh) भी आये थे. प्रभात खबर के गिद्दी प्रतिनिधि अजय कुमार को गिद्दी वाशरी के तत्कालीन पदाधिकारी सीएस झा, जो अब इस दुनिया में नहीं हैं, ने बताया था कि अमिताभ बच्चन (#80saalbemisaalbachchan) को यहां काम सीखने के लिए बर्ड कंपनी ने भेजा था. इसी गिद्दी वाशरी (Gidi Washery) में अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘काला पत्थर’ की शूटिंग (Kaala Patthar Shooting in Gidi Washery, Hazaribagh) भी हुई थी. हालांकि, फिल्म की शूटिंग के लिए अमिताभ बच्चन यहां नहीं आये थे.
Also Read: संस्कारों से भरे, हाजिर जवाब अमिताभ बच्चन ने अपने ‘दुश्मन’ के पैर छूकर मांगा जीत का आशीर्वाद
‘काला पत्थर’ की शूटिंग के लिए यश चोपड़ा (Yash Chopra) और उनकी टीम यहां पहुंची थी. शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) फिल्म के कुछ हिस्से की शूटिंग करने के लिए गिद्दी वाशरी आये थे. उन दिनों हजारीबाग बिहार का हिस्सा था. गिद्दी वाशरी देश ही नहीं, बल्कि एशिया के सबसे बड़े और अत्याधुनिक वाशरियों में गिना जाता था. आज तक इसके बराबर का कोई दूसरा वाशरी देश में तैयार नहीं हुआ. यहां काम कर चुके लोगों का कहना है कि हर दिन यहां से देश के स्टील प्लांट्स के लिए एक रेक कोयला की सप्लाई की जाती थी. हरियाणा और दिल्ली तक को कोयला यहीं से जाता था.
बता दें कि अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘काला पत्थर’ झरिया के चासनाला खदान (Jharia Chasnala Mine Disater) में हुए देश के सबसे भीषण खदान हादसे पर आधारित थी. इस हादसे में करीब पौने चार सौ लोगों की जान चली गयी थी. यशराज फिल्म्स (Yashraj Films) के बैनर तले बनी इस फिल्म में अमिताभ बच्चन के अलावा शशि कपूर, शत्रुघ्न सिन्हा, राखी गुलजार, परवीन बाबी, नीतू सिंह, परीक्षित साहनी, प्रेम चोपड़ा, रोमेश शर्मा, पूनम ढिल्लन, मनमोहन कृष्ण, मदन पुरी, सुधा चोपड़ा और इफ्तेखार जैसे दिग्गज कलाकारों ने अभिनय किया था.
Also Read: 80 साल बेमिसाल बच्चन: गांधी परिवार से बच्चन परिवार की निकटता और दूरी की पूरी कहानी
फिल्म का निर्देशन यश चोपड़ा (Yash Chopra) ने किया था. 9 अगस्त 1979 को रिलीज हुई इस फिल्म ने फिल्मफेयर का बेस्ट फिल्म का अवार्ड जीता था. सितारों से सजी यह न केवल क्लासिक फिल्म थी, बल्कि सुपर-डुपर हिट भी रही थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




