Aligarh News: कुलपति की फेक ईमेल आईडी से भेजे जा रहे फर्जी संदेश, एएमयू लेगा एक्शन

Aligarh News: एएमयू के जनसंपर्क कार्यालय ने बताया है कि कुछ असामाजिक तत्वों ने विश्वविद्यालय के कुलपति के नाम से फर्जी ईमेल आईडी बना रखी है. उस फर्जी ईमेल आईडी से ऐसे संदेश भेजे जा रहे हैं, जिससे भ्रामक माहौल बना हुआ है.
Aligarh News: अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के कुलपति के नाम से फर्जी ईमेल आईडी बनाकर फर्जी संदेश भेजे जा रहे हैं. इस पर एएमयू ने असामाजिक तत्वों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का निर्णय लिया है. रजिस्ट्रार कार्यालय द्वारा जारी एक नोटिस के माध्यम से विश्वविद्यालय समुदाय सहित सभी को सतर्क किया गया है.
एएमयू के जनसंपर्क कार्यालय ने बताया है कि कुछ असामाजिक तत्वों ने विश्वविद्यालय के कुलपति के नाम से फर्जी ईमेल आईडी बना रखी है. उस फर्जी ईमेल आईडी से ऐसे संदेश भेजे जा रहे हैं, जिससे भ्रामक माहौल बना हुआ है. फर्जी ईमेल आईडी से फर्जी संदेश भेजने की यह दूसरी घटना है. इससे पहले भी कोरोना काल में फर्जी ईमेल आईडी से फर्जी संदेश भेजने का मामला सामने आया था.
Also Read: Aligarh News: विधानसभा चुनाव के बाद AMU में चुनाव, एएमयू कोर्ट और एग्जीक्यूटिव काउंसिल के लिए होंगे मतदान
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार कार्यालय द्वारा जारी एक नोटिस के माध्यम से विश्वविद्यालय समुदाय सहित सभी को सतर्क किया गया है कि कुछ असामाजिक तत्त्व एएमयू के कुलपति के नाम से फर्जी ईमेल आईडी का इस्तेमाल कर रहे हैं. एएमयू के रजिस्ट्रार अब्दुल हमीद ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन कुछ असामाजिक तत्वों के खिलाफ पुलिस शिकायत सहित कानूनी कार्रवाई करने की योजना बना रहा है, जो कुलपति के फर्जी ईमेल आईडी के माध्यम से लोगों को फर्जी संदेश भेज रहे हैं.
Also Read: Aligarh News: एएमयू और मालदीव की इस्लामिक यूनिवर्सिटी में हुआ करार, मिलेगा ये फायदा
रिपोर्ट- चमन शर्मा, अलीगढ़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




