ePaper

Aligarh News: बीजेपी युवा मोर्चा ने निकाली विशाल तिरंगा यात्रा, 350 से अधिक सीटें जीतने का किया आह्वान

Updated at : 07 Oct 2021 6:49 PM (IST)
विज्ञापन
Aligarh News: बीजेपी युवा मोर्चा ने निकाली विशाल तिरंगा यात्रा, 350 से अधिक सीटें जीतने का किया आह्वान

Aligarh News: यूपी के अलीगढ़ जिले में गुरुवार को बीजेपी युवा मोर्चा ने तिरंगा यात्रा निकाली. इस दौरान भाजपाइयों ने 2022 के चुनाव में 350 से अधिक सीटों पर जीत के लिए हुंकार भरी.

विज्ञापन

Aligarh News: एक ओर जहां जाटलैंड खैर में राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी की आशीर्वाद पथ रैली आयोजित हो रही है, वहीं दूसरी ओर अलीगढ़ शहर में भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के द्वारा विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई. आज़ादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत भाजपा युवा मोर्चा की तिरंगा यात्रा के साथ शहीदों के परिजनों व पूर्व सैनिकों का सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया.

तिरंगा यात्रा गांधी आई हॉस्पिटल, रामघाट रोड से होते हुए समद रोड, सेंटर पॉइंट, स्टेट बैंक तिराहे से होते हुए सुभाष चौक, घंटा घर तक निकाली गई. यात्रा से पूर्व महान स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चन्द्र बोस की प्रतिमा पर युवा भाजपा नेताओं ने माल्यार्पण किया. उसके बाद पूर्व सैनिकों एवं शहीदों के परिजनों को भारत माता की तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया गया.युवाओं ने शहीदों को नमन किया और वक्ताओं ने युवा भाजपाइयों को आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में जुट जाने का आह्वान किया

Also Read: UP News: अलीगढ़ में 29 नवंबर तक धारा 144 लागू, डीएम सेल्वा कुमारी जे ने जारी किए निर्देश

भाजपा युवा मोर्चा ब्रज क्षेत्र के सह कोषाध्यक्ष आकाश चौधरी ने आगामी चुनावों में 350 से अधिक विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज कर पुन: भाजपा की सरकार बनाने के लिए युवाओें को प्रेरित किया. युवा नेता प्रवीण राज सिंह ने युवाओं के जोश व एकजुटता और राष्ट्र के प्रति समर्पण को सराहा. कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजयुमो जिलाध्यक्ष धर्मवीर सिंह लोधी ने की. तिरंगा यात्रा में भाजपा युवा मोर्चा ब्रज क्षेत्र सह कोषाध्यक्ष आकाश चौधरी मुख्य अतिथि एवं प्रमेंद्र पाल सिंह गुड्डू कार्यक्रम संयोजक रहे.

Also Read: अलीगढ़ से पीएम मोदी का ‘बचपन का प्यार’, ताले वाले की कहानी से बताया देश की रक्षा का मतलब
यह लोग रहे उपस्थित

तिरंगा यात्रा में निखिल महेश्वरी, लतेश लोधी, धीरज चौधरी, विक्रम सिंह, लाजपत राय वर्ष्णेय, द्रूपेन्द्र पचौरी, अमित पाल, उदय पाल, भरत गोस्वामी, सौरभ चौधरी, अखंड प्रताप, विशाल, रोहित, रजत, विवेक, विपिन, चंद्रभान सिंह, कुलदीप भारद्वाज, रजत उपाध्याय, रिषभ राय, सौरभ, हिंमाशु आदि उपस्थित रहे.

(इनपुट- चमन शर्मा, अलीगढ़)

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola