आलिया भट्ट शादी में पहनेंगी पिंक कलर का सब्यसाची का लहंगा,एक्ट्रेस की चुनरी और थीम को लेकर लेटेस्ट अपडेट

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

शादी की खबरों के बीच रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की होने वाली दुल्हन आलिया भट्ट (Alia Bhatt) रविवार को सार्वजनिक तौर पर नजर आईं.

विज्ञापन

शादी की खबरों के बीच रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की होने वाली दुल्हन आलिया भट्ट (Alia Bhatt) रविवार को सार्वजनिक तौर पर नजर आईं. पाली हिल स्थित रणबीर के वास्तु घर के बैंक्वेट को 8 दिनों के लिए बुक किया गया है और इस अवसर के लिए कृष्णा राज बंगले को लाइटनिंग से सजाया गया है. आलिया भट्ट के आवास पर भी तैयारी जोरों पर चल रही है. शादी सिर्फ परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में एक प्राइवेट सेरेमनी होगी.

विज्ञापन

आलिया भट्ट के वेडिंग आउटफिट को लेकर नयी जानकारी सामने आई है. आलिया बी-टाउन हसीनाओं की तरह सब्यसाची का डिजायनर लहंगा पहनेंगी. वह शादी के कई दूसरी रस्मों के लिए मनीष मल्होत्रा के आउटफिट भी पहनेंगी. हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, शादी के लिए आलिया एक पिंक कलर का सब्यसाची का लहंगा पहनेगी, जिसके साथ मनीष मल्होत्रा ​​द्वारा डिज़ाइन की गई एक चुनरी होगी, जो बेहद खास होगी.

बताया जा रहा है कि, शादी पेस्टल थीम पर होगी. इस बीच, आलिया कर्जत में शूटिंग के लिए जा रही हैं. रणबीर और आलिया दोनों ही अपने इस खास दिन से पहले अपने काम के कमिटमेंट को पूरा करने में व्यस्त हैं. शनिवार को रणबीर कपूर को श्रद्धा कपूर के साथ उनकी अगली फिल्म के लिए एक गाने के सीक्वेंस की शूटिंग करत�� हुए देखा गया था.

भट्ट परिवार के सदस्यों ने कंफर्म किया है कि, रणबीर और आलिया की शादी 14-17 अप्रैल के बीच 4 दिन की होगी. रिपोर्ट्स की मानें तो इस जोड़े ने ताजमहल पैलेस में अपने फिल्म इंडस्ट्री के लोगों के लिए एक भव्य रिसेप्शन की योजना बनाई है. टिनसेल टाउन के कौन लोग गाला नाइट में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे , इसे लेकर बताया जा रहा है कि करण जौहर, शाहरुख खान, ऋतिक रोशन, रानी मुखर्जी, कैटरीना कैफ सहित कई मेहमान हो सकते हैं.

Also Read: अभिषेक बच्चन ने बेटी आराध्या के वायरल वीडियो को लेकर दी प्रतिक्रिया, बोले- कोई मतलब नहीं है…

गौरतलब है कि, रणबीर और आलिया ‘ब्रह्मास्त्र’ में एकसाथ नजर आएंगे. रविवार को ‘केसरिया’ गाने से दोनों का नया लव पोस्टर रिलीज हुआ था. पोस्टर में दोनों रोमांटिक नजर आ रहे हैं. अयान मुखर्जी को लगा कि गाने का टीज़र रिलीज़ करने का यह सही समय है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola