Alia Bhatt: गुडन्यूज! कपूर खानदान के घर गूंजी किलकारी, आलिया भट्ट बनी मां, घर आई नन्ही परी
Published by : Divya Keshri Updated At : 06 Nov 2022 1:26 PM
Alia Bhatt welcome baby girl: आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के घर एक नन्ही परी ने जन्म लिया है. कपल माता-पिता बन गए है. जी हां, कपूर और भट्ट परिवार काफी खुश है. सोशल मीडिया पर यूजर्स लगातार उन्हें बधाई दे रहे है.
Alia Bhatt Ranbir Kapoor welcome baby girl : आलिया भट्ट और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) माता-पिता बन गए हैं. जी हां, आलिया ने बेबी गर्ल को जन्म दिया है. एक्ट्रेस ने अपने पहले बच्चे को एचएन रिलायंस अस्पताल में जन्म दिया. कपूर और भट्ट परिवार में जश्न का माहौल है. पूरा परिवार काफी खुश है औऱ कपल को उनके चाहने वाले लगातार बधाई दे रहे है.
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट आज सुबह ही एचएन रिलायंस अस्पताल गए थे. एक्ट्रेस के साथ नीतू कपूर, शाहीन भट्ट और सोनी राजदान भी थी. आलिया ने एक बेटी को जन्म दिया है. आलिया और रणबीर ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर इस बात को कन्फर्म कर दिया है. बता दें कि आज सुबह करीब सुबह साढ़े सात बजे वो लोग अस्पताल पहुंचे थे. कपल के अस्पताल जाने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था.
https://www.instagram.com/p/CknJuW3LtxC/
वहीं, बच्चे के जन्म से पहले आलिया भट्ट के पिता महेश भट्ट ने ईटाइम्स से कहा था कि, नए सूरज के उगने का इंतजार. जीवन की एक ताजा जगमगाती ओस की बूंद. बता दें कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने इसी साल अप्रैल में शादी की थी. कपल की शादी में सिर्फ परिवार के लोग और दोस्त ही शामिल हुए थे. शादी की तसवीरों पर सेलेब्स से लेकर फैंस ने खूब सारा प्यार बरसाया था.
Also Read: कपूर खानदान में गूंजेंगी किलकारियां, डिलीवरी के लिए अस्पताल पहुंची आलिया, महेश भट्ट ने यूं किया रिएक्ट
आलिया भट्ट के पास कई प्रोजेक्ट पाइपलाइन में हैं, जिसमें हार्ट ऑफ स्टोन के साथ उनका हॉलीवुड डेब्यू भी शामिल है. नेटफ्लिक्स फिल्म में गैल गैडोट और जेमी डोर्नन भी हैं. आलिया करण जौहर की अगली निर्देशित फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में भी नजर आएंगी. फिल्म में धर्मेंद्र, जया बच्चन, शबाना आजमी और रणवीर सिंह भी हैं. यह अगले साल फरवरी में सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. उनके पास प्रियंका चोपड़ा और कैटरीना कैफ के साथ फरहान अख्तर की जी ले जरा भी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










