ePaper

ALERT: आपके हर सर्च पर नजर रखता है Google, हिस्ट्री को ऐसे करें क्लीन

Updated at : 21 Nov 2023 3:44 PM (IST)
विज्ञापन
Google Chrome Tips

Google Chrome Tips

अगर आप भी गूगल का इस्तेमाल करते हैं अपने काम की चीजों को सर्च करने के लिए तो बता दें Google आपके द्वारा सर्च किये गए हर इनफार्मेशन को ट्रैक करता है. आज हम आपको यह भी बताने वाले हैं कि आप किस तरह से अपने सर्च हिस्ट्री को क्लीन कर सकते हैं.

विज्ञापन
undefined

Google Tips: अगर आप गूगल का इस्तेमाल अपनी जरूरत की चीजों को सर्च करने के लिए करते हैं तो यह खबर आपके लिए काफी काम की साबित होने वाली है. आज हम आपको गूगल सर्च और गूगल सर्च हिस्ट्री से जुड़ी कुछ काम की चीजें बताने वाले हैं. तो चलिए गूगल सर्च से जुड़ी इन्हीं बातों को डीटेल से जानते हैं.

undefined

गूगल रखता है सर्च पर नजर: क्या आप जानते हैं कि आप जो भी इनफार्मेशन गूगल पर सर्च करते हैं उसकी हिस्ट्री सिस्टम पर अवेलेबल रहती है और केवल यहीं नहीं, आप प्लैटफॉर्म का इस्तेमाल जो भी सर्च करने के लिए करते हैं उसे ट्रैक भी किया जाता है.

undefined

सिस्टम पर डेटा रहता है मौजूद: आपकी जानकारी के लिए बता दें जबतक आप खुद सर्च हिस्ट्री को डिलीट नहीं करते हैं तबतक यह डेटा सिस्टम पर मौजूद रहता है. अगर आ प एंड्रॉइड स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते हैं तो बिना किसी परेशानी के सर्च हिस्ट्री क्लियर कर सकते हैं.

undefined

इसके बाद सर्च हिस्ट्री पर क्लिक करना होगा. यहीं पर आपको डिलीट का ऑप्शन दिखाई देगा. अब अगर आप चाहें तो ऑटो डिलीट, डिलीट ऑल टाइम या फिरर डिलीट टुडे में से किसी भी ऑप्शन को चुन सकते हैं.

undefined

बता दें ऑप्शन सेलेक्ट करने के साथ ही आप इमेज, गूगल सर्च और वीडियो सर्च को भी सेलेक्ट कर सकते हैं. इसके बाद आपको नेक्स्ट ऑप्शन पर क्लिक कर सकते हैं. इसके बाद आपको डिलीट के ऑप्शन पर क्लिक कर देना होगा.

undefined

गूगल क्रोम में ऐसे डिलीट करें हिस्ट्री: गूगल क्रोम से हिस्ट्री डिलीट करने के लिए सबसे पहले क्रोम ऐप को ओपन करना होगा. इसके बाद राइट साइड पर दिए गए तीन डॉट पर क्लिक करना होगा. आप आपको हिस्ट्री ऑप्शन दिखाई देगा जिसपर आपको क्लिक कर लेना है.

undefined

इसके बाद आपको क्लियर ब्राउज़िंग डेटा का ऑप्शन दिखाई देगा जिसे आपको चेक कर लेना होगा. आप अगर चाहें तो टाइम को चुनकर All Time पर क्लिक कर सकते हैं. इसके बाद आपको क्लियर डेटा पर क्लिक करना होगा.

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola