Akshaya Tritiya 2021 Date, Puja Vidhi, Shubh Muhurat, Timing: अक्षय तृतीया पर जरूर करें दान-पुण्य, जानिए आज सोने की खरीदारी करने का शुभ समय और इसका महत्व…
Akshaya Tritiya 2021 Akha Teej, akha Teej, Akshaya Tritiya 2021 Date, Puja Vidhi, Shubh Muhurat, Timing: अक्षय तृतीया आज 14 मई को है. इस बार भी अक्षय तृतीया पर कोरोना का साया रहेगा. यह लगातार दूसरा साल है, जब अक्षय तृतीया का त्योहार कोरोना के साए में बीत रहा है. हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया तिथि को बेहद ही शुभ मानी जाती है. इस दिन कोई भी शुभ कार्य करने के लिए मुहूर्त देखने की जरूरत नहीं पड़ती. विवाह के लिए भी ये दिन शुभ माना गया है. इस दिन किये गये कार्य सफल होते हैं. आइए जानते है आज खरीदारी करने के लिए शुभ योग, पूजा विधि, मुहूर्त और अक्षय तृतीया से जुड़ी पूरी जानकारी…
अक्षय तृतीया पर करें ये ख़ास उपाय
ग्यारह बार श्रीसूक्त का पाठ करें
ॐ श्रीम श्रीये नमः इस मंत्र का 5 से 11 माला जाप करें
108 मखानों की माला बनाकर लक्ष्मी मां को अर्पित करें
गाय की सेवा करें
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार गाय की सेवा करने से पुण्य की प्राप्ति होती है. हिंदू धर्म में गाय को माता का दर्जा दिया जाता है. अक्षय तृतीया के पावन दिन गाय की सेवा जरूर करें. इस दिन गाय को आटे में गुड़ मिलाकर खिलाने से भी शुभ फल की प्राप्ति होती है.
अशुभ ग्रहों का प्रभाव कम होता है
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार गौ सेवा करने से कुंडली में अशुभ ग्रहों का प्रभाव कम हो जाता है. रोजाना गाय को भोजन खिलाने से अशुभ ग्रह भी शुभ हो जाते हैं.
पितृ दोषों से मुक्ति
ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार गौ सेवा करने से पितृ दोषों से भी मुक्ति मिल जाती है. रोजाना गाय को भोजन करवाना शुभ माना जाता है. अक्षय तृतीया के दिन पितृ संबंधित कार्य भी किए जाते हैं. इस दिन पितृ संबंधित कार्य करने के बाद गाय को जरूर भोजन करवाएं.
ईशान कोण में रखें मिट्टी का कलश
मिट्टी का कलश यदि ईशान कोण में रखते हैं तो मां लक्ष्मी सदैव घर में वास करती है.
ईशान कोण में रखें एकाक्षी नारियल
एकाक्षी नारियल को पादेश्वरी भी कहा जाता है. इसे मां लक्ष्मी के स्थान अर्थात ईशान कोण में रखने से घर धन-संपन्न होता है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए