ePaper

UP Chunav 2022: अखिलेश यादव 22 फरवरी को आएंगे प्रयागराज, करछना में कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित

Updated at : 20 Feb 2022 9:34 PM (IST)
विज्ञापन
UP Chunav 2022: अखिलेश यादव 22 फरवरी को आएंगे प्रयागराज, करछना में कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित

UP Chunav 2022: सपा प्रमुख अखिलेश यादव 22 फरवरी को प्रयागराज आएंगे. यह वह करछना में कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे. इसके बाद यहां से चित्रकूट के लिए रवाना हो जाएंगे.

विज्ञापन

Prayagraj News: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण के मतदान से तीन दिन पहले 22 फरवरी को प्रयागराज आएंगे. अखिलेश यादव प्रयागराज के करछना विधानसभा में कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे. इसके बाद वह चित्रकूट के लिए रवाना हो जाएंगे. अखिलेश 22 फरवरी को अपने विशेष विमान से लखनऊ अमौसी एयरपोर्ट से सुबह 10:30 बजे रवाना होकर 11: 15 पर प्रयागराज सिविल एयरपोर्ट पहुंचेंगे.

चित्रकूट के सपा कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित

अखिलेश यादव एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर के जरिए 11:50 पर (अंतहिया माजरा, गड़वा खुर्द मिर्जापुर रोड) करछना पहुंचकर कार्यकर्ताओं से भेंट करने के साथ ही उन्हें संबोधित करेंगे. इसके बाद 12:40 पर चित्रकूट के लिए रवाना हो जाएंगे. वे वहां की दो विधानसभाओं के कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने के साथ ही उन्हें संबोधित करेंगे.

Also Read: सपा ने प्रयागराज की सात विधानसभा सीटों पर घोषित किए उम्मीदवार, इन पर दोबारा जताया भरोसा
प्रयागराज और चित्रकूट के सहारे प्रतापगढ़ को भी साधने की कोशिश

सपा प्रमुख अखिलेश यादव 22 तारीख को प्रयागराज और चित्रकूट जिले की विधानसभा सीटों के साथ ही पड़ोसी जिला प्रतापगढ़ को भी साधने की कोशिश करेंगे. वहीं, प्रयागराज के यमुनापार के करछना में अखिलेश यादव की रैली का लाभ सपा को पड़ोसी जिले में भी सीधे सीधे मिलेगा. लंबे समय से सपा की सुरक्षित सीट कही जाने वाली करछना सीट के साथ ही मेजा विधानसभा, कोरांव, बारा, शहर दक्षिणी, शहर पश्चिमी सीट पर भी अखिलेश यादव को रैली का सीधा प्रभाव पड़ेगा.

Also Read: प्रयागराज की 12 सीटों पर 169 उम्मीदवार, एक क्लिक में देखें कौन किस सीट से लड़ रहा चुनाव,जानें चुनाव चिन्ह

गंगापार की बात करें तो सपा यहां पहले से ही मजबूत स्थिति में नजर आ रही है. प्रयागराज जिले की 12 विधानसभा सीटों समेत कुल 61 सीट पर पांचवें चरण में 27 फरवरी को मतदान है. वहीं, प्रचार 25 फरवरी शाम 6 बजे थम जाएगा.

रिपोर्ट- एस के इलाहाबादी, प्रयागराज

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola