Adah Sharma Net Worth: इस हॉरर फिल्म से किया बॉलीवुड में डेब्यू, बोल्ड तसवीरों से मचाती हैं धमाल,जानें नेटवर्थ

Published by : Ashish Lata Updated At : 15 May 2023 2:41 PM

विज्ञापन

बॉलीवुड एक्ट्रेस अदा शर्मा इन-दिनों द केरल स्टोरी की सक्सेस का मजा ले रही हैं. उन्होंने हॉरर फिल्म 1921 से बॉलीवुड में शुरुआत की थी. अब वह काफी ग्लैमरस हो गई हैं, उनकी तसवीरे इंटरनेट पर वायरल हो जाती है.

विज्ञापन

सुदीप्तो सेन की ओर से निर्देशित ‘द केरल स्टोरी’ ने अदा शर्मा को चमका दिया. फिल्म में उनकी एक्टिंग के फैंस दीवाने हो गए. ये फिल्म केरल में युवा हिंदू महिलाओं को आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया (आईएस) में शामिल करने से पहले कथित कट्टरता और केरल में युवा हिंदू महिलाओं के धर्मांतरण पर आधारित है. फिल्म को केरल सरकार के साथ-साथ कांग्रेस और सीपीएम जैसे राजनीतिक दलों के विरोध का सामना भी करना पड़ा है.

डांस करने की दीवानी हैं अदा

मुंबई में जन्मी अदा शर्मा के पिता एसएल शर्मा, जो तमिलनाडु के रहने वाले थे, भारतीय मर्चेंट नेवी में एक कप्तान थे. वहीं उनकी मां शीला शर्मा केरल से हैं और एक शास्त्रीय नर्तकी हैं. अदा शर्मा ने डांस और फिल्में करने के लिए स्कूल के बाद अपनी पढ़ाई छोड़ दी. उन्होंने कथक में स्नातक की पढ़ाई पूरी की और साल्सा, जैज और बैले जैसे अन्य नृत्य रूपों को भी सीखा. अदा शर्मा ने 2008 की हॉरर फिल्म 1920 से अपनी शुरुआत की और हंसी तो फंसी, पुत्र सत्यमूर्ति, क्षणम और कमांडो 3 सहित अन्य में अभिनय किया. डीएनए की रिपोर्ट कीमानें तो उनकी कुल संपत्ति 10 करोड़ रुपये से अधिक है.

https://www.instagram.com/p/CrLlY_EpNZl/
https://www.instagram.com/p/CrVdQqwp6iO/
द केरल स्टोरी में अदा शर्मा की भूमिका

अदा शर्मा ने द केरल स्टोरी में एक हिंदू महिला शालिनी उन्नीकृष्णन की भूमिका निभाई है, जिसे इस्लाम में परिवर्तित होने के लिए मजबूर किया जाता है. एक मुस्लिम व्यक्ति से शादी के बाद उसका नाम फातिमा रखा जाता है और आतंकवादी संगठन आईएसआईएस में शामिल हो जाती है. उन्होंने फिल्म के हिट होने पर दर्शकों का शुक्रिया अदा किया था. द केरल स्टोरी सिनेमाघरों में बेहतर प्रदर्शन कर रही है. रिलीज के दो हफ्तों में फिल्म 130 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर सकती है.

Also Read: The Kerala Story: जान से मारने की धमकियों के बीच अदा शर्मा का हुआ एक्सीडेंट, ट्वीट कर कहा- हमारे पास बहुत…

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola