ePaper

'लाल सिंह चड्ढा' की शूटिंग के बीच आमिर खान को पसली में लगी चोट, इस वजह से नहीं रोकी शूटिंग

Updated at : 19 Oct 2020 2:41 PM (IST)
विज्ञापन
'लाल सिंह चड्ढा' की शूटिंग के बीच आमिर खान को पसली में लगी चोट, इस वजह से नहीं रोकी शूटिंग

Aamir Khan injured while shooting for Laal Singh Chaddha : बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान (Aamir Khan) अपनी फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा (Laal Singh Chaddha)' को लेकर चर्चा में हैं. हाल ही में आमिर खान का फिल्म से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वो काफी यंग दिख रहे थे. अब ताजा अपडेट के मुताबिक, कुछ एक्शन सीन की शूटिंग के दौरान, आमिर खान को पसली में चोट लग गई है. हालांकि उनकी स्थिति ठीक है और उन्होंने दवाई लेकर शूटिंग जारी रखी है.

विज्ञापन

Aamir Khan injured while shooting for Laal Singh Chaddha : बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान (Aamir Khan) अपनी फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा (Laal Singh Chaddha)’ को लेकर चर्चा में हैं. हाल ही में आमिर खान का फिल्म से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वो काफी यंग दिख रहे थे. अब ताजा अपडेट के मुताबिक, कुछ एक्शन सीन की शूटिंग के दौरान, आमिर खान को पसली में चोट लग गई है. हालांकि उनकी स्थिति ठीक है और उन्होंने दवाई लेकर शूटिंग जारी रखी है.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आमिर पसली में चोट के बाद भी शूटिंग कर रहे हैं. एक्टर अपनी तरफ से शूटिंग शेड्यूल तय सीमा पर ही खत्म करना चाहते है. हालांकि वो आवश्यक दवाओं के साथ अपनी चोट पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं. बता दें कि कुछ दिन पहले ही इस फिल्म की एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने बताया था कि उन्होंने फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली हैं.

वहीं, इससे पहले आमिर खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. इस वीडियो में आमिर खान ऑरेंड टीशर्ट और ब्लू जींस में नजर आए थे. वीडियो में ये भी दिखा था कि उनके आसपास कुछ लोग खड़े हैं, जिनके साथ वो शायद सीन के बारे में कुछ बात कर रहे थे. ये वीडियो दिल्ली का था, जहां वो शूटिंग कर रहे थे.

Also Read: PHOTOS : हिना खान की कातिल अदाओं पर दिल हार गए फैंस, कमेंट कर बोले- माशा अल्लाह

आमिर खान की इस मोस्‍ट अवेटिड फिल्‍म को 2020 की क्रिसमस पर रिलीज किया जाना था. लेकिन अब इस फिल्‍म को 2021 की क्रिसमस में रिलीज किया जाएगा. इस फिल्म में करीना कपूर, विजय सेतुपति और मोना सिंह भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं. अद्वैत चंदन के निर्देशन में बन रही इस फिल्‍म में आमिर खान एक फिर डिफ्रेंट लुक से दर्शकों के सामने आयेंगे.

गौरतलब है कि आमिर खान की यहफिल्म 1994 में आयी हॉलीवुड फिल्म ‘फॉरेस्ट गंप’ (1994) का रीमेक है. इसमें टॉम हैंक्स ने मुख्य किरदार निभाया था. ‘फॉरेस्ट गम्प’ ने छह ऑस्कर अवॉर्ड अपने नाम किये थे. फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया था. इस फिल्म के लिए टॉम हैंक्स को बेस्ट एक्टर, रॉबर्ट जेमेकिस को बेस्ट डायरेक्टर और फिल्म को बेस्ट पिक्चर का अवॉर्ड मिला था. यह फिल्म साल 1994 में दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी. ‘फॉरेस्ट गम्प’ आम दर्शकों के लिए हमेशा दिल के करीब रहने वाली इमोशनल फिल्म रही है.

Posted By: Divya Keshri

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola