आमिर खान की बेटी आयरा और नुपुर शिखारे की वेडिंग वीडियोज ने इंटरनेट पर मचाया धमाल, फैंस- बोले- वाह क्या सीन...

Published by : Ashish Lata Updated At : 04 Jan 2024 10:53 AM

विज्ञापन

आमिर खान की बेटी आयरा खान ने अपने पार्टनर नुपुर शिखारे संग शादी कर ली है. उन्होंने शादी की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की. जिसमें दुल्हे ने बनियान और शॉर्ट्स पहन रखा था. वहीं सामने आए वीडियोज में आमिर एक्स वाइफ किरण संग डांस कर रहे हैं.

विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान की बेटी आयरा खान अब ऑफिशियली मिसेज नुपुर शिखारे बन गई हैं. जी हां उन्होंने 3 जनवरी को फैमिली और क्लोज फ्रेंड्स के बीच अपने मंगेतर संग शादी रचाई. अपने डी डे पर नूपुर ने अपने लुक से कई लोगों को चौंका दिया, उन्होंने कोई शेरवानी या फिर सूट नहीं पहना बल्कि एक ब्लैक बनियान और सफेद शॉर्ट्स पहनकर दुल्हनियां को लेने पहुंचे. इस बीच आमिर खान को बांद्रा के ताज लैंड्स एंड में विवाह स्थल पर मुकेश अंबानी और नीता अंबानी का स्वागत करते देखा गया.


Also Read: आमिर खान के होने वाले दामाद नुपुर शिखारे का सुष्मिता सेन संग है खास कनेक्शन, कमाई के लिए करते हैं ये काम
Also Read: Ira Khan Wedding: कौन हैं आमिर खान के दामाद नुपुर शिखारे, सुष्मिता सेन संग है खास कनेक्शन

नूपुर और आयरा की शादी की वीडियो हुई वायरल

आयरा खान और नुपुर शिखारे ने करीबी दोस्तों और परिवार की मौजूदगी में अपनी शादी रजिस्टर कराई. इंस्टाग्राम पर सामने आए एक वीडियो में आयरा और नुपुर को शादी के पंजीकरण दस्तावेजों पर साइन करते देखा गया. आयरा ने अपने खास दिन के लिए व्हाइट कलर की जैस्मीन ड्रेस चुनी, जबकि नुपुर ने ट्रेडिशनल आउटफिट को छोड़ कैजुअल लुक रखा. आमिर खान और रीना दत्ता ने कपल को ढेर सारा आशीर्वाद दिया. किरण राव को गोल्डन सिल्क साड़ी में देखा गया, जिसे उन्होंने ग्रीन कलर के ब्लाउज के साथ पेयर किया.

Also Read: ससुर बने आमिर खान, जानें कितने पढ़े लिखे हैं Nupur Shikhare, ये है कमाई का जरिया

https://www.instagram.com/p/C1phjTHCeFN/?hl=en

https://www.instagram.com/p/C1pPpOWSlIs/?hl=en

आमिर खान ने अंबानी परिवार का किया स्वागत

आमिर खान कुर्ता और धोती में नजर आए और सिर पर साफा बांधा हुआ था. एक्टर को होटल के बाहर मुकेश अंबानी और नीता अंबानी का स्वागत करते देखा गया. आमिर और मुकेश गले भी मिले. आमिर ने नीता का दिल खोलकर स्वागत किया. नीता अंबानी हरे रंग की साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं. इसके अलावा नुपुर शिखारे को अपने दोस्तों के साथ ढोल की थाप पर डांस करते देखा गया. नूपुर, जो एक फिटनेस ट्रेनर हैं, ने पारंपरिक बारात को छोड़कर कार्यक्रम स्थल तक जॉगिंग करते हुए आए, जो 8 किलोमीटर दूर था.

https://www.instagram.com/p/C1pQ5G5S2q8/?hl=en

वेडिंग के वीडियोज हो रहे हैं वायरल

शादी के कई वीडियोज और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. जिसे देखकर फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं. एक में आमिर को अपने कई मेहमानों और एक्स वाइफ किरण राव के साथ डांस करते हुए देखा जा सकता है. ऐसा माना जा रहा है कि यह क्लिप हल्दी समारोह की है, जिसमें आमिर को ब्लैक टी-शर्ट पहने, ताली बजाते और बॉलीवुड की क्लासिक धुन ‘मेरी प्यारी बहनियां’ पर नाचते हुए देखा गया. किरण भी बेटे आजाद के साथ उनके साथ शामिल होती नजर आईं. यह शादी शहर में चर्चा का विषय बन गई है.

https://www.instagram.com/p/C1pKxsyqRWa/?hl=en


Also Read: आमिर खान के फिटनेस कोच पर कैसे आया Ira Khan का दिल, जानिए पहली मुलाकात से शादी तक सबकुछ

https://www.instagram.com/p/C1pbq3JSFmj/?hl=en

फैमिली के साथ न्यूलीवेड ने दिया पोज

शादी समारोह के बाद न्यूली वेड आयरा खान और नुपुर शिखारे अपने परिवार के सदस्यों के साथ पोज देते नजर आए. सामने आए वीडियो में आयरा के माता-पिता आमिर खान, रीना दत्ता और भाई जुनैद और आजाद को एक साथ पोज देते हुए देखा जा सकता है. तस्वीरों के लिए उनके साथ आमिर खान की एक्स वाइफ किरण राव भी शामिल थीं. कैमरे के सामने मुस्कुराते हुए सभी ने परफेक्ट फैमिली के लिए पोज दिया. बता दें कि आयरा खान, आमिर खान और उनकी पहली पत्नी रीना दत्ता की बेटी हैं. आयरा ने 2022 में एक अंतरंग समारोह में नुपुर से सगाई कर ली. वर्कफ्रंट की बात करें तो आयरा ने यूरिपिड्स मेडिया के एक नाटकीय रीमेक के साथ अपने निर्देशन की शुरुआत की, जबकि नुपुर शिखारे एक सेलिब्रिटी फिटनेस ट्रेनर हैं, जिन्होंने आमिर खान, सुष्मिता सेन और कई अन्य लोगों को ट्रेन किया है.

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola