आमिर खान के फिटनेस कोच पर कैसे आया Ira Khan का दिल, जानिए पहली मुलाकात से शादी तक सबकुछ

Published by : Ashish Lata Updated At : 03 Jan 2024 6:18 PM

विज्ञापन

बॉलीवुड आइकन आमिर खान और उनकी पहली पत्नी रीना दत्ता की बेटी आयरा खान 3 जनवरी को बॉयफ्रेंड नूपुर शिखारे संग शादी के बंधन में बंधने वाली हैं. आइये जानते हैं आखिर कपल की पहली मुलाकात कैसे हुई.

विज्ञापन
undefined

आमिर खान और रीना दत्ता की बेटी आयरा खान 3 जनवरी को शादी के बंधन में बंधने वाली हैं. डी-डे से पहले, माता-पिता के घर पर तैयारियां शुरू हो गई हैं. आमिर और रीना के मुंबई स्थित घरों के कई फोटो ऑनलाइन सामने आए हैं.

undefined

आयरा और फिटनेस ट्रेनर नुपुर शिखारे ने पिछले साल की शुरुआत में सगाई की थी. नूपुर ने सितंबर में आयरा को प्रपोज किया था, जब वह एक स्पोर्ट्स फंक्शन में घुटनों के बल बैठ गए थे और अंगूठी के साथ उन्हें प्रपोज किया था. उन्होंने इंस्टाग्राम पर हां कहते हुए एक प्यार का वीडियो शेयर किया था. जिसके कैप्शन में लिखा, “पोपी: उसने हां कहा…इरा: हेहे मैंने हां कहा.”

undefined

नूपुर शिखारे एक फेमस सेलिब्रिटी फिटनेस कोच हैं, जिनसे आमिर खान और टाइगर जैसे सेलेब्स ट्रेनिंग लेते हैं. उनकी लवस्टोरी की बात करें तो अपनी फिटनेस जर्नी के दौरान आयरा को अपने नुपुर से प्यार मिला.

undefined

2020 में लॉकडाउन के बीच आयरा खान अपने पिता के घर चली गईं, जहां उनकी मुलाकात नुपुर शिखारे से हुई. जबकि शुरुआत में उनका ध्यान अपनी फिटनेस बनाए रखने पर था. हालांकि धीरे-धीरे बातचीत बढ़ी और दोनों एक दूसरे के दोस्त बन गए.

undefined

2021 में आयरा खान ने सोशल मीडिया पर नुपुर शिखारे के साथ एक तस्वीर पोस्ट करके अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया. वह प्यार से उन्हें “पोपी” कहकर बुलाती है.

undefined

आयरा और नुपुर दोनों को उनके परिवारों का आशीर्वाद मिला है. सितंबर 2021 में एक दिल छू लेने वाले पल में, नुपुर ने आयरा को प्रपोज किया, जिसे उन्होंने खुशी-खुशी स्वीकार कर लिया. दो महीने बाद, उनकी सगाई हो गई.

undefined

कपल को अक्सर एक दूसरे संग मूवी और डिनर डेट पर एंजॉय करते हुए देखा जाता है. हाल ही में आयरा और नुपुर ने एक साथ नया साल भी सेलिब्रेट किया था.

undefined

शादी की बात करें तो आमिर खान का घर दुल्हन की तरह सज चुका है. दोनों की शादी महाराष्ट्रीयन स्टाइल से होने वाली है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शादी के बाद ये कपल मुंबई में एक ग्रैंड रिसेप्शन देने वाला है. रिसेप्शन 10 जनवरी के बाद होने की संभावना है और इसमें कई बॉलीवुड सलेब्स शामिल होंगे.

undefined

आमिर खान ने अपने दामाद के बारे में बात करते हुए कहा, वह एक प्यारा लड़का है. जब आयरा डिप्रेशन से जूझ रही थीं तो वह उनके साथ थे. वह वास्तव में ऐसा व्यक्ति है, जो उसके साथ खड़ा रहा है और इमोशनली सपोर्ट किया है. मुझे खुशी है कि वे एक साथ इतने खुश हैं.’

Also Read: Ira Khan की शादी के लिए जगमगा उठा आमिर खान का घर, लाइट्स और फूलों की आप भी देखें डेकोरेशन, VIDEO
विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola