Ira Khan की शादी के लिए जगमगा उठा आमिर खान का घर, लाइट्स और फूलों की आप भी देखें डेकोरेशन, VIDEO

Updated:
विज्ञापन
Ira Khan की शादी के लिए जगमगा उठा आमिर खान का घर, लाइट्स और फूलों की आप भी देखें डेकोरेशन, VIDEO

अभिनेता आमिर खान की बेटी, आयरा खान 3 जनवरी, 2024 को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड नुपुर शिखारे के साथ शादी के बंधन में बंधने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. बेटी की शादी के लिए आमिर खान और रीना दत्ता का घर जगमगा उठा है.

विज्ञापन

बेटी की शादी से जगमगा उठा है, आमिर खान और रीना दत्ता का घर. पिंक और वाइट लाइट्स के अलावा, मां रीना ने फूलों से पूरे घर को सजाया है. आमिर खान की लाडली आयरा खान अपने लॉन्ग टर्म बॉयफ्रेंड से शादी करने जा रही है. ऐसे में पापा आमिर खान की खुशी सांतवे आसमान पर है. पिछले साल नवंबर में आमिर खान की बेटी आयरा खान ने फिटनेस ट्रेनर नुपुर शिखरे से सगाई की थी. बेटी आयरा की शादी के कारण आमिर खान और रीना दत्ता ने मुंबई स्थित घर को खूबसूरती से सजा दिया है. परिवार में आयरा का प्री वेडिंग फंक्शन शुरू हो गया है. सोशल मीडिया पर कपल की फोटोज वायरल होती है.

आयरा को लेकर आमिर खान ने कही थी ये बात

आमिर खान ने कुछ वक्त पहले ही यह बात शेयर की थी कि आयरा उनके दिल के बहुत करीब है. वे शादी के लिए अपने आप को इमोशनली तैयार कर रहे हैं. आमिर ने अपने दामाद के बारे में भी बात की. उन्होंने कहा, वह आयरा का बहुत ख्याल रखते है. आमिर नें कहा कि जैसे जैसे शादी के दिन करीब आ रहे है वह बहुत इमोशनल हो रहे है. वह उनकी शादी में रो पड़ेंगे. बता दें कि आमिर खान की लाडली आयरा अपने बॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे के साथ 3 जनवरी 2024 को शादी करेंगी.

आयरा खान मुंबई में देंगी ग्रैंड रिसेप्शन

आमिर खान की लाडली आयरा ने बताया कि उन्होंने 3 जनवरी की तारीख इसलिए चुना, क्यूंकि वह इसी तारीख को नुपुर के साथ डेट पर गई थी. नुपुर ने एक स्पोर्ट्स इवेंट में घुटनों पर बैठ के आयरा को प्रपोज किया था और आयरा ने उन्हें हां कह दिया था. दोनों की शादी महाराष्ट्रीयन स्टाइल से होने वाली है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शादी के बाद ये कपल मुंबई में एक ग्रैंड रिसेप्शन देने वाला है. रिसेप्शन 10 जनवरी के बाद होने की संभावना है और इसमें कई बॉलीवुड सलेब्स शामिल होंगे.

Also Read: आमिर खान की बेटी Ira Khan ने डिप्रेशन को लेकर किया खुलासा, कहा- मैं खुद को मार नहीं सकती थी…

रिपोर्ट- खुशी सिंह

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola