आमिर खान की बेटी Ira Khan ने डिप्रेशन को लेकर किया खुलासा, कहा- मैं खुद को मार नहीं सकती थी...

Published by : Divya Keshri Updated At : 09 Jul 2023 10:41 AM

विज्ञापन

आमिर खान की बेटी आयरा खान ने लेटेस्ट इंटरव्यू में डिप्रेशन पर खुलकर बात की. आयरा खुद डिप्रेशन से जूझ तक है. उन्होंने उस समय के बारे में बताते हुए कहा, मैंने अपने व्यवहार में बदलाव देखा है, जैसे लंबे समय तक रोना.

विज्ञापन

आमिर खान की बेटी आयरा खान (Ira Khan) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. आयरा ने भले ही फिल्मों से दूरी बनाई हुई है, लेकिन अपने पोस्ट से वो फैंस के जरिए जुड़ी रहती है. स्टारकिड ने कुछ महीने पहले खुलासा किया था कि उन्होंने कई सालों तक डिप्रेशन का सामना किया था. आयरा को पांच साल पहले क्लिनिकल डिप्रेशन का पता चला था. आयरा ने उन दिनों को लेकर खुलकर बात की.

आयरा खान ने डिप्रेशन वाले दिनों को लेकर किया खुलासा

आयरा खान का अगस्तू फाउंडेशन नामक एक एनजीओ है, जिसके जरिए वो उन लोगों की मदद करती है, जो मानसिक स्वास्थ्य विकारों से जूझ रहे हैं. ईटाइम्स से बातचीत में स्टारकिड ने डिप्रेशन वाले दिनों के बारे में बताते हुए कहा, मैंने अपने व्यवहार में बदलाव देखा है, जैसे लंबे समय तक रोना, उदास महसूस करना और चार दिनों तक खाना न खाना. मुझे एहसास हुआ कि कुछ गड़बड़ है. रीना दत्ता से आमिर का तलाक सौहार्दपूर्ण था और इससे उन पर ज्यादा असर नहीं पड़ा, फिर भी उन्हें लगा कि कुछ गड़बड़ है और उन्होंने नीदरलैंड से भारत वापस आने का फैसला किया, जहां वह पढ़ रही थीं.

https://www.instagram.com/p/CjFpkO_NWcc/?hl=en

‘मैं खुद को मार भी नहीं सकती…’

आयरा खान ने आगे बताया, ‘एक समय था जब मैं सोचती थी कि मैं खुद को मार भी नहीं सकती, क्योंकि मुझे दर्द से डर लगता है. लेकिन मुझे नहीं पता था कि अगर मैं इसी तरह रहूंगी तो मैं अपनी बाकी जिंदगी कैसे जीऊंगी. किसी समय, लोग मुझसे ऊब जाएंगे और मुझे छोड़ देंगे. कोई भी उस व्यक्ति से शादी नहीं करेगा जो पूरे दिन बिस्तर पर पड़ा रहता है और रोता रहता है.

https://www.instagram.com/p/ClgU5Rqtlpb/?hl=en

नूपुर शिखरे संग आयरा ने पिछले साल की थी सगाई

वहीं, पर्सनल लाइफ की बात करें तो आयरा खान ने पिछले साल अपने बॉयफ्रेंड नूपुर शिखरे संग इंगेजमेंट कर लिया था. आयरा और नुपुर साल 2020 से साथ में है. आयरा ने वैलेंटाइन डे से पहले प्रॉमिस डे के मौके पर नुपुर को अपने दिल की बात कही थी. स्टारिकड ने रोमांटिक तसवीरें लगाकर कैप्शन में लिखा था, तुम्हारे साथ और तुम्हारे लिए वादे करना मेरे लिए सम्मान की बात है.

Also Read: Salaar Cast Fees: प्रभास के सामने चुटकी भर है श्रुति हासन की फीस, रकम जानकर आंखें फटी रह जाएंगी, जानें यहां

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola