आमिर खान ने भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह संग 'चांद सिफारिश' गाने पर किया जबरदस्त डांस, वायरल हुआ VIDEO

अक्षरा सिंह ने इंस्टाग्राम पर आमिर खान के साथ डांस वाले दो वीडियो शेयर किए हैं. उन्होंने एक वीडियो को शेयऱ करते हुए कैप्शन भी लिखा है कि आज का दिन उनके लिए बहुत बड़ा दिन है. वे इसके लिए ब्लेस्ड और ग्रेटफुल हैं.
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान के साथ भोजपुरी की खूबसूरत एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे आमिर खान के साथ उनके गाने ‘चांद सिफारिश’ गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं. इस गाने में दोनों के कपल डांस को लोग खूब पसंद कर रहे हैं. अक्षरा ने इस डांस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है, जिसके बाद ये भी कयास लगाए जा रहे हैं कि अक्षरा की बॉलीवुड में डेब्यू हो सकती है. खबर ये भी है कि अक्षरा सिंह ने आमिर खान से मुलाकात के दौरान उनका इंटरव्यू भी किया है जो जल्द ही प्रसारित होनेवाला है.
अक्षरा सिंह ने इंस्टाग्राम पर आमिर खान के साथ डांस वाले दो वीडियो शेयर किए हैं. उन्होंने एक वीडियो को शेयऱ करते हुए कैप्शन भी लिखा है कि आज का दिन उनके लिए बहुत बड़ा दिन है. वे इसके लिए ब्लेस्ड और ग्रेटफुल हैं. उनके लिए मिस्टर परफेक्शनिस्ट के साथ अपने पसंदीदा गाने ‘चांद सिफारिश’ पर डांस करना शानदार है.
https://www.instagram.com/p/CgddIqVB1ao/
वीडियो के बाद अक्षरा सिंह ने एक रिल्स भी शेयर किया है, जिसमें आमिर खान वो बाहें फैला कर इजहार करते नजर आ रहे हैं. अक्षरा ने इसके लिए भी मजेदार कैप्शन लिखा है. उन्होंने लिखा है कि ‘ये लो जी सनम, हम आ गए आज फिर दिल लेके. अक्षरा का यह रिल्स भी तेजी से वायरल हुआ है. वहीं वीडियो में दोनों ही स्टार्स के लुक की बात करें तो आमिर जहां ऊपर से नीचे तक जींस आउटफिट में नजर आ रहे हैं वहीं अक्षरा ब्लैक कलर की ड्रेस में कमाल लग रही हैं.
https://www.instagram.com/p/Cgej31lhvUG/
Also Read: नेहा कक्कड़ ने पति रोहनप्रीत को दिया बेहद खास सरप्राइज, इमोशनल हो गये सिंगर, देखें VIDEO
भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह का नाम इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार है. अक्षरा के चाहने वालों की लिस्ट काफी लंबी हैं. एक्ट्रेस अपने खूबसूरत और ग्लैमरस अंदाज को लेकर हमेशा लाइमलाइट में बनी रहती हैं. वहीं अक्षरा सिंह के आमिर खान संग वीडियो सामने आने के बाद उनके बॉलीवुड डेब्यू को लेकर चर्चा तेज हो गई है. वैसे हाल के दिनों में अक्षरा की दस्तक टी-सीरीज से लेकर टिप्स जैसे जगहों पर दस्तकों हो चुकी है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Budhmani Minj
Senior Journalist having over 10 years experience in Digital, Print and Electronic Media.Good writing skill in Entertainment Beat. Fellow of Centre for Cultural Resources and Training .
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




