ePaper

UP Election 2022: 'आप' की पहली सूची जारी, अलीगढ़ में दो, कासगंज में एक सीट पर प्रत्याशी घोषित

Updated at : 16 Jan 2022 6:04 PM (IST)
विज्ञापन
UP Election 2022: 'आप' की पहली सूची जारी, अलीगढ़ में दो, कासगंज में एक सीट पर प्रत्याशी घोषित

UP Election 2022: 'आप' ने प्रत्याशियों की पहली सूची रविवार को जारी कर दी. इस सूची के मुताबिक, अलीगढ़ की दो और कासगंज की एक सीट पर प्रत्याशी घोषित किया गया है.

विज्ञापन

UP Election 2022: आम आदमी पार्टी ने यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के लिए 150 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है. इस सूची में अलीगढ़ की 2 और कासगंज की 1 विधानसभा सीट पर प्रत्याशियों के नाम घोषित किए गए हैं.

कांग्रेस, सपा-रालोद, बीजेपी, बसपा के बाद अब आम आदमी पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने यूपी में 150 सीटों पर प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी. इस सूची में अभी पहले चरण में होने वाले अलीगढ़ जनपद की अलीगढ़ शहर व अतरौली सीट पर प्रत्याशियों की घोषणा की है. सूची में कासगंज के अमांपुर विधानसभा के प्रत्याशी के नाम को भी रखा गया है. यहां तीसरे चरण में मतदान होगा.

Also Read: UP Chunav 2022 Live Updates: यूपी में AAP के 150 उम्मीदवारों की लिस्ट में सोशल इंजीनियरिंग, पढ़ें नाम

आम आदमी पार्टी ने अलीगढ़ जनपद की शहर विधानसभा सीट से मोनिका थापर को प्रत्याशी बनाया है. मोनिका थापर गृहणी और एक समाजसेवी हैं. इनके पति विशाल चावला व्यापारी हैं. मोनिका थापर ने अलीगढ़ की संस्कृत कन्या पाठशाला से 12वीं पास की है. अतरौली से खेम सिंह को अपना प्रत्याशी बनाया है. खेम सिंह अधिवक्ता हैं.

Also Read: Aligarh News: अलीगढ़ में मृतक को लगा दी गई कोरोना वैक्सीन, मोबाइल नंबर पर आया मैसेज तो उड़े भाई के होश

आम आदमी पार्टी ने कासगंज जिले की अमांपुर विधानसभा से मनोज राजपूत को अपना प्रत्याशी घोषित किया है. कासगंज में तीसरे चरण में मतदान होना है. अभी तक किसी भी अन्य पार्टी ने यहां अपना प्रत्याशी घोषित नहीं किया है.

रिपोर्ट- चमन शर्मा, अलीगढ़

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola