70 Hour Work Week : सत्तर घंटे के कार्य सप्ताह पर क्या है टेक इंडस्ट्री के दिग्गजों की राय? जानें
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 13 Nov 2023 8:13 AM
इंफोसिस के सह-संस्थापक एन आर नारायण मूर्ति ने हाल ही में राष्ट्र निर्माण के लिए युवाओं को प्रति सप्ताह 70 घंटे काम करने का सुझाव दिया. उनके इस सुझाव पर काफी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. कोई इसके पक्ष में है, तो कोई विपक्ष में. हम आपके लिए इस मुद्दे पर लाये हैं टेक इंडस्ट्री के दो दिग्गजों की राय.
70 Hour Work Week : इंफोसिस के सह-संस्थापक एन आर नारायण मूर्ति ने हाल ही में राष्ट्र निर्माण के लिए युवाओं को प्रति सप्ताह 70 घंटे काम करने का सुझाव दिया. उनके इस सुझाव पर काफी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. कोई इसके पक्ष में है, तो कोई विपक्ष में. हम आपके लिए इस मुद्दे पर लाये हैं टेक इंडस्ट्री के दो दिग्गजों की राय. पहली है – टीमलीज की उपाध्यक्ष और टीमलीज डिग्री अप्रेंटिसशिप की व्यवसाय प्रमुख धृति प्रसन्न महंत की राय और दूसरी है एलएंडटी के मानद चेयरमैन एएम नाइक की राय. आइए डालें एक नजर-
‘सत्तर घंटे के कार्य सप्ताह से श्रम कानूनों का उल्लंघन’
कर्मचारियों के लिए 70 घंटे का कार्य सप्ताह लागू करने में एक समस्या है कि यह फैसला श्रम कानूनों का उल्लंघन करता है. नियोक्ताओं और कर्मचारियों को जोड़ने वाली कंपनी टीमलीज की उपाध्यक्ष और टीमलीज डिग्री अप्रेंटिसशिप की व्यवसाय प्रमुख धृति प्रसन्न महंत ने यह बात कही. उन्होंने कहा, अगर कोई (कार्यालय में) 70 घंटे बिता रहा है, तो वह नौ घंटे से अधिक काम कर रहा है. इसमें एक बुनियादी विसंगति यह है कि अगर आप एक कर्मचारी हैं तो श्रम कानून आपको नौ घंटे काम करने की अनुमति ही देता है.
Also Read: 70 Hours Work A Week: सुधा मूर्ति ने बताया- सप्ताह में कितने घंटे काम करते हैं नारायण मूर्ति
इन्फोसिस के पूर्व सीईओ एन आर नारायण मूर्ति ने हाल ही में 70 घंटे के कार्य सप्ताह की वकालत की थी, जिस पर हर तरफ से प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. महंत ने पीटीआई भाषा से कहा कि अगर 70 घंटे का कार्य सप्ताह संभव हो गया, तो इससे रोजगार की लागत भी बढ़ जाएगी और कई जगहों पर ओवरटाइम के लिए भुगतान करने की अनुमति नहीं है.
उन्होंने बताया कि यह उद्यमियों और स्व-प्रेरित व्यक्तियों के लिए तो ठीक है, लेकिन श्रम कानूनों के अनुपालन मानदंडों के कारण इसे लागू नहीं किया जा सकता. नियुक्ति के रुझान पर उन्होंने कहा कि एआई (कृत्रिम मेधा), मशीन लर्निंग और ब्लॉकचेन में नौकरी की करीब 65 प्रतिशत मांग गैर-तकनीकी क्षेत्रों से आ रही है. ये मांग खासतौर से दूरसंचार, विमानन, खुदरा कारोबार, फिनटेक और इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे क्षेत्रों से है.
‘दिन में 15 घंटे काम किया, एलएंडटी में ऑफिस की टेबल पर सोया’
एलएंडटी के मानद चेयरमैन एएम नाइक ने कहा कि उन्होंने दिन में 15-15 घंटे काम किया और लंबे समय तक काम करने के बाद कार्यालय की मेज पर सोये. उन्होंने पांच दशकों से अधिक समय में दिग्गज इंजीनियरिंग कंपनी लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) को खड़ा किया. इससे पहले, इंफोसिस के सह-संस्थापक एन आर नारायण मूर्ति ने राष्ट्र निर्माण के लिए युवाओं को प्रति सप्ताह 70 घंटे काम करने का सुझाव दिया था. उनके इस सुझाव पर काफी हंगामा हुआ.
नाइक ने कहा कि प्रतिदिन 15 घंटे काम करने के बाद, वह घर वापस जाते थे और उसके बाद एक घंटे एलएंडटी के बारे में सोचते थे. उन्होंने कहा कि बिड़ला द्वारा शुरू की गई कॉरपोरेट अधिग्रहण की लड़ाई के दौरान एलएंडटी को बचाने में पूर्व रक्षा मंत्री जॉर्ज फर्नांडीस ने मदद की. फर्नांडीस अपने समाजवादी झुकाव के कारण कंपनी को किसी बड़े व्यापारिक घराने के हाथों में नहीं जाने देना चाहते थे.
नाइक ने कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल में कई प्रधानमंत्रियों से मुलाकात की और साथ ही दावा किया कि कभी-कभी प्रधानमंत्री एलएंडटी के कारण अपनी सरकार को बचाए रखने में सफल रहे. हालांकि, उन्होंने इस बारे में विस्तार से नहीं बताया. नाइक ने कहा कि वह सुबह की बैठकों के लिए रात भर यात्रा करते थे.
उन्होंने यहां एक कार्यक्रम में कहा, जब मैं छात्र था, मैं एक ऐसी कंपनी में शामिल होने के बारे में सोच रहा था जो निश्चित रूप से मुझे प्रौद्योगिकी नवोन्मेष और इंजीनियरिंग उत्कृष्टता का अवसर दे, लेकिन साथ ही जो मुझे राष्ट्र निर्माण में मदद करने के लिए एक मंच भी दे.
नाइक ने 2017 में एलएंडटी के कार्यकारी चेयरमैन पद से इस्तीफा दे दिया था. उन्होंने कहा कि घंटों तक काम करने के बाद वह कई बार कार्यालय की मेज पर सो जाते थे. उन्होंने कहा कि जिन 20 वर्षों के दौरान वह एलएंडटी के शीर्ष पर थे, कंपनी का बाजार पूंजीकरण 4,000 करोड़ रुपये से 130 गुना बढ़कर पांच लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया.
नाइक ने कहा कि जीवन में सफल होने के लिए युवा अधिकारियों में समर्पण, जुनून, दृढ़ विश्वास और प्रतिबद्धता होनी चाहिए. उन्होंने स्व-शिक्षण के महत्व पर भी जोर देते हुए कहा कि वह इस पर बहुत भरोसा करते हैं. उन्होंने कहा कि प्रबंधन संस्थानों को अपने छात्रों को कम से कम तीन महीने के लिए गांवों में भेजना चाहिए, ताकि वे देश को बेहतर ढंग से समझ सकें.
नाइक ने कहा कि एलएंडटी के कर्मचारी रेगिस्तान में हॉवित्जर तोपों का परीक्षण करने जाते हैं, और इनमें से एक भी व्यक्ति आईआईएम से नहीं होता है. एलएंडटी की कार्यकारी जिम्मेदारियों को छोड़ने के बाद नाइक दिन में छह घंटे काम करते हैं और इनमें से दो घंटे परमार्थ कार्यों के लिए देते हैं. उन्होंने कहा कि अब वह सूट की जगह साधारण टी-शर्ट पहनना पसंद करते हैं, जो उन्हें लोगों के लिए अधिक सुलभ बनाती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










