69th Filmfare Awards: शाहरुख खान की जवान ने इन कैटेगरी में जीता अवॉर्ड, जानें किस OTT पर देख सकते हैं आप

Published by : Ashish Lata Updated At : 29 Jan 2024 5:19 PM

विज्ञापन

शाहरुख खान की जवान ने बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए. मूवी ने 1100 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया. 69वें हुंडई फिल्मफेयर अवार्ड्स 2024 में फिल्म ने दो कैटेगरी, बेस्ट वीएफएक्स और बेस्ट एक्शन में पुरस्कार जीतकर अपनी जीत दर्ज की है.

विज्ञापन
undefined

जवान‘ साल 2023 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनकर उभरी. एटली और शाहरुख खान के सहयोग ने बॉक्स ऑफिस पर फॉल ऑन धमाल मचाया.

undefined

1 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली जवान ने थियेटर्स ने जमकर कमाई की. मूवी ने वर्ल्डवाइड 1000 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर इतिहास रच दिया. ऐसे में अगर आपने अबतक ये फिल्में नहीं देखी हैं, तो अब आपके पास फ्री में देखने का काफी अच्छा ऑफर है.

undefined

69वें हुंडई फिल्मफेयर अवार्ड्स 2024 में शाहरुख खान की ‘जवान’ के लिए अवॉर्ड्स की बारिश हो रही है. फिल्म ने दो कैटेगरी, बेस्ट वीएफएक्स और बेस्ट एक्शन में पुरस्कार जीतकर अपनी जीत दर्ज की है.

undefined

शाहरुख खान की रेड चिलीज एंटरटेनमेंट ने जवान के लिए बेस्ट वीएफएक्स का फिल्मफेयर पुरस्कार जीता. दूसरी ओर, ‘जवान’ के लिए स्पाइरो रजाटोस, एनल अरासु, क्रेग मैक्रे, यानिक बेन, केचा खम्फकडी और सुनील रोड्रिग्स ने सर्वश्रेष्ठ एक्शन का फिल्मफेयर पुरस्कार जीता.

Also Read: Animal से लेकर Jawan तक, बिना कट के OTT पर रिलीज हुई ये सुपरहिट फिल्में, अभी करें एंजॉय
undefined

जवान को जनता से भी जबरदस्त प्यार मिला, इसने IMDb की सबसे लोकप्रिय भारतीय फिल्मों 2023 की लिस्ट में टॉप पॉजिशन प्राप्त किया. ये दर्शकों के लिए नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है.

undefined

‘जवान’ निर्देशक एटली का सुपरस्टार शाहरुख खान के साथ पहला सहयोग है. फिल्म में कई हाई-ऑक्टेन एक्शन सीक्वेंस हैं. कलाकारों में दीपिका पादुकोण, विजय सेतुपति, नयनतारा, प्रियामणि, सान्या मल्होत्रा, सुनील ग्रोवर शामिल हैं.

undefined

एटली ने शाहरुख खान संग काम करते हुए कहा था, ”एक फिल्म निर्माता से पहले, मैं शाहरुख खान का फैंन हूं. उनके साथ काम करना काफी अच्छा अनुभव है.”

undefined

फिल्म की सफलता के लिए अपना उत्साह साझा करते हुए, शाहरुख ने कहा, “यह एक उत्सव है. हमें शायद ही कभी किसी फिल्म को सालों तक जीने का मौका मिलता है. जवान का निर्माण कोविड और समय की कमी के कारण चार साल से चल रहा है.

undefined

इस फिल्म में बहुत सारे लोग शामिल थे, खासकर साउथ के लोग जो मुंबई आकर बस गए और पिछले चार सालों से मुंबई में रह रहे हैं और इस फिल्म के लिए दिन-रात काम कर रहे हैं, जो अब तक का सबसे कठिन काम है.

Also Read: Pathaan-Jawan के बाद दीपिका पादुकोण की झोली में आए कई बड़े प्रोजेक्ट्स, 2024 में इन फिल्मों से मचाएंगी तहलका
विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola