Jharkhand News: किसी घटना को अंजाम देने पहुंचे नाबालिग समेत PLFI का 3 नक्सली गिरफ्तार, हथियार भी बरामद

jharkhand news: खूंटी पुलिस ने किसी घटना को अंजाम देने पहुंचे नक्सली संगठन PLFI के तीन नक्सलियों को गिरफ्तार किया है. इसमें एक नाबालिग भी शामिल है. इन नक्सलियों के पास से पुलिस ने कई असलहे भी बरामद किये हैं.
Jharkhand Naxalites News: खूंटी जिला पुलिस को नक्सली संगठन PLFI के उग्रवादियों के खिलाफ फिर एक सफलता मिली है. रनिया थाना क्षेत्र के रंगरोड़ी गांव की ओर किसी घटना को अंजाम देने के लिए पहुंचे 3 PLFI नक्सलियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इसमें एक नाबालिग है. पुलिस को इन नक्सलियों के पास से कई असलहे भी बरामद किये हैं. इस बात की जानकारी एसपी आशुतोष शेखर ने दी.
खूंटी एसपी ने कहा कि गिरफ्तार पीएलएफआई नक्सलियों में डाहु पुरना पानी निवासी विश्राम कोनगाड़ी उर्फ मोटा उर्फ सुकरा, उड़ीकेल बड़काटोली गांव निवासी कुलेन कोनगाड़ी और एक नाबालिग शामिल है. नाबालिग को बाल सुधार गृह भेज दिया गया, वहीं अन्य दो उग्रवादियों को पुलिस ने जेल भेज दिया. पुलिस ने इसके पास से .303 का दो गोली, दो पीएलएफआई पर्चा और तीन चंदा रसीद, एक मोबाइल और एक बाइक बरामद की है.
एसपी श्री शेखर ने बताया कि विश्राम कोनगाड़ी के रंगरोड़ी गांव क्षेत्र में भ्रमणशील होने की सूचना पुलिस को मिली थी. सूचना के आधार छापेमारी कर उन्हें गिरफ्तार किया गया. पूछताछ के दौरान नक्सलियों ने पुलिस को बताया कि वे पीएलएफआई संगठन का प्रचार-प्रसार करने और संगठन में नये लोगों को जोड़ने का प्रयास कर रहे थे.
Also Read: दारोगा लालजी यादव केस: पत्नी पूजा ने पलामू एसपी, एसडीपीओ व डीटीओ पर लगाये गंभीर आरोप, की ये मांग
एसपी ने बताया कि विश्राम कोनगाड़ी कई मामलों में आरोपी है. उसके खिलाफ तोरपा में चार, रनिया में दो और बानो थाना में एक मामला दर्ज है. वहीं, कुलन कोनगाड़ी के खिलाफ तोरपा थाना में तीन, रनिया और कमडरा में एक-एक मामला दर्ज है. जिसमें उग्रवादी घटना, आर्म्स एक्ट, हत्या सहित अन्य मामले शामिल हैं.
उन्होंने अन्य नक्सलियों को भी मुख्यधारा में लौटने की चेतावनी दी है. कहा कि जंगल में भटक रहे नक्सली सरेंडर कर मुख्यधारा में जुटे. इससे उसका ही भला होगा. इधर, छापेमारी अभियान में रनिया थाना प्रभारी पंकज कुमार, पुअनि निशांत केरकेट्टा, जितेंद्र कुमार यादव, संदीप कुमार और सशस्त्र बल शामिल थे.
Posted By: Samir Ranjan.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




