2023 Hyundai Verna: 6 एयरबैग, 65+ सेफ्टी फीचर्स, 20Km की माइलेज के साथ आयी नयी सेडान
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 22 Mar 2023 11:22 AM
नयी वरना में कुछ फर्स्ट इन सेगमेंट फीचर्स भी दिये गए हैं. हम आपको बताते हैं 2023 ह्युंडई वरना (2023 Hyundai Verna) सेडान की कीमत, इंजन, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन की डीटेल.
2023 Hyundai Verna Launch: ह्युंडई मोटर इंडिया ने अपनी प्रीमियम सेडान वरना काे नये अवतार में लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने इस सेडान को नया डिजाइन तो दिया ही है, इसके साथ ही फीचर्स, स्पेसिफिकेशन और इंजन में भी काफी कुछ बदला है. इसके अलावा, नयी वरना में कुछ फर्स्ट इन सेगमेंट फीचर्स भी दिये गए हैं. हम आपको बताते हैं 2023 ह्युंडई वरना (2023 Hyundai Verna) सेडान की कीमत, इंजन, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन की डीटेल.
ह्युंडई मोटर ने वरना 2023 को 10,89,900 रुपये की शुरुआती कीमत (एक्स शोरूम, दिल्ली) के साथ पेश किया है. इसके 1.5L नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन वेरिएंट्स की कीमत 10.89 लाख रुपये से 16.19 लाख रुपये के बीच है जबकि 1.5 लीटर टर्बो-पेट्रोल वेरिएंट्स की कीमत 14.83 लाख रुपये से 17.37 लाख रुपये के बीच है. ये कीमतें इंट्रोडक्टरी हैं.
Also Read: New Hyundai Aura 2023: ह्युंडई ने पेश की नयी ऑरा, कीमत 6.29 लाख रुपये से शुरूHyundai ने नयी Verna को स्पोर्टी डिजाइन लैंग्वेज पर तैयार की है. यह पैटर्न नये Tucson एसयूवी में देखने को मिला. आकर्षक लुक और दमदार इंजन के साथ आयी इस कार में कंपनी ने कई बड़े बदलाव किये हैं, जो इसे पिछले मॉडल के मुकाबले ज्यादा बेहतर बनाते हैं. इस कार में इलेक्ट्रॉनिक सनरूफ और एडवांस ड्राइविंग असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) सहित कई अत्याधुनिक फीचर्स शामिल किये गए हैं.
The wait is over. Born of futuristic design and ferocious power, the all-new Hyundai VERNA is something that this world has never seen before.
— Hyundai India (@HyundaiIndia) March 21, 2023
To know more, click here: https://t.co/rc4MPPuFQ1#Hyundai #HyundaiIndia #AllNewVerna #Futuristic #Ferocious #ILoveHyundai pic.twitter.com/tRECVwkgFW
2023 Hyundai Verna सेडान कार में कई डिजाइन एलिमेंट्स को शामिल किया गया है, जो इसे पिछले मॉडल के मुकाबले ज्यादा बेहतर बनाते हैं. इसे स्प्लिट हेडलाइट्स के साथ फुली LED लाइट बार मिला है, जो एक किनारे से दूसरे किनारे को जोड़ता है. ग्रिल को स्ट्रेच किया गया है, जो कार की पूरी चौड़ाई को कवर करता है. कंपनी की नयी Tucson SUV में भी ऐसा ही कुछ देखने को मिलता है.
Also Read: Brezza और Creta को छोड़, लोगों पर छायी इन सस्ती कारों की दीवानगी, जानिए कीमत और खूबियों की डीटेल2023 हुंडई वरना की बुकिंग कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन हो सकती है. वहीं, अपने नजदीकी ह्युंडई शोरूम पर जाकर ऑफलाइन बुकिंग भी कर सकते हैं. नयी वरना की बुकिंग के लिए 25 हजार रुपये का टोकन अमाउंट है.
Fasten your seatbelts. The all-new Hyundai VERNA is here. Experience a futuristic and ferocious driving experience like never before.
— Hyundai India (@HyundaiIndia) March 21, 2023
To know more, click here: https://t.co/rc4MPPuFQ1#Hyundai #HyundaiIndia #AllNewVerna #Futuristic #Ferocious #ILoveHyundai pic.twitter.com/dWpATBV4X2
2023 ह्युंडई वरना को नया 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिला है. यह 160 एचपी की पावर जनरेट करने में सक्षम है. इसके साथ 6-स्पीड एमटी और 7-स्पीड डीसीटी ट्रांसमिशन ऑप्शन मिलता है. दूसरा, 1.5 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन है, जो 115 एचपी की पावर जेनरेट करता है. इसके साथ 6-स्पीड एमटी और आईवीटी ट्रांसमिशन का विकल्प मिलता है. दोनों इंजन आरडीई नॉर्म्स के तहत तैयार किये गए हैं. साथ ही, दोनों इंजन ई20 फ्यूल भी सपोर्ट करते हैं.
नयी वरना में ह्युंडई ने कई सेगमेंट फर्स्ट फीचर्स दिये हैं. इनमें सबसे पावरफुल इंजन, 10.25 इंच की डुअल स्क्रीन, स्विचेबल HVAC कंट्रोल्स, ADAS, हीटेड सीट्स जैसे फीचर शामिल हैं. प्रीमियम सेडान सेगमेंट में नये अपडेट के साथ आने के बाद 2023 ह्युंडई वरना का मुकाबला (2023 Hyundai Verna Rivals) मारुति सियाज (Maruti Suzuki Ciaz), होंडा सिटी (Honda City), फॉक्सवैगन वर्टस (Volkswagen Virtus) और स्कोडा स्लाविया (Skoda Slavia) जैसी प्रीमियम सेडान के साथ होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










