Honda Activa 125 Review: एक्टिवा का नया अवतार देखा आपने? स्कूटर काे मार्केट में इन ऑप्शंस से करना होगा मुकाबला
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 02 Apr 2023 12:28 PM
Honda Activa 125 2023 Review: होंडा ने अपने नये स्कूटर में सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एलईडी हेडलाइट, इंडिकेटर-माउंटेड फ्रंट एप्रन, फ्लैट-टाइप सीट, सिल्वर ग्रैब रेल, अंडर-सीट स्टोरेज कम्पार्टमेंट, फ्रंट अलॉय व्हील 12-इंच और रियर अलॉय व्हील 10-इंच के दिये गए हैं.
New Honda Activa 125 H-Smart: होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (HMSI) ने अपने बेस्ट सेलिंग स्कूटर एक्टिवा 125 का नया एडिशन पेश कर दिया है. दिल्ली में इसकी शोरूम कीमत 78,920 रुपये है. भारतीय बाजार में इस स्कूटर का मुकाबला टीवीएस, यामाहा, सुजुकी और हीरो जैसी कंपनियों के स्कूटर्स के साथ होगा. होंडा के नये स्कूटर में मिलनेवाले खास फीचर्स के बारे में आइए जानते हैं-
होंडा ने अपने नये स्कूटर को अंडरबोन फ्रेम पर तैयार किया है, जिसमें सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एलईडी हेडलाइट, इंडिकेटर-माउंटेड फ्रंट एप्रन, फ्लैट-टाइप सीट, सिल्वर ग्रैब रेल, अंडर-सीट स्टोरेज कम्पार्टमेंट, फ्रंट अलॉय व्हील 12-इंच और रियर अलॉय व्हील 10-इंच के दिये गए हैं. इस स्कूटर का वजन 111 किलोग्राम है और इसकी फ्यूल टैंक कैपेसिटी 5.3 लीटर की है.
Also Read: Hero Splendor को टक्कर देने आयी Honda Shine 100 बाइक, जानिए किसमें कितना है दम
न्यू होंडा एक्टिवा स्कूटर का इंजन बीएस-6 फेज-2 मानक वाला है. 124 सीसी का यह एयर-कूल्ड इंजन 6500 rpm पर 8.18 hp की अधिकतम पावर और 5000rpm पर 10.3Nm तक का टॉर्क प्रोड्यूस करता है. ईजी ट्रांसमिशन के लिए इसे CVT गियरबॉक्स से जोड़ा गया है.
New Honda Activa 125 की टॉप स्पीड 85 किमी/घंटे की है और यह स्कूटर 50-60 किलोमीटर/लीटर की माइलेज देने में सक्षम है. कंपनी ने इसे 78,920 रुपये और इसके टॉप मॉडल को 88,093 रुपये की एक्स-शोरूम कीमत में लॉन्च किया है. इस स्कूटर की डिलीवरी जल्द शुरू होगी. होंडा की नयी एक्टिवा 125 को टीवीएस जुपिटर 125, हीरो डेस्टिनी, सुजुकी ऐक्सेस 125 और यामाहा फैसिनो 125 जैसे स्कूटर्स से मुकाबला करना होगा.
एचएमएसआई के प्रबंध निदेशक, अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अत्सुशी ओगाता ने बताया कि 2023 एक्टिवा 125 अप्रैल से लागू होने जा रहे नये उत्सर्जन मानकों को पूरा करता है. यह स्कूटर सख्त उत्सर्जन मानक वाले इंजन के साथ उतारा गया है. उन्होंने कहा, इस नये मॉडल के साथ हमने यह सुनिश्चित किया है कि हमारे ग्राहक नये मानकों पर खरा उतरने के साथ एक बेहतर अनुभव भी प्राप्त कर सकें. (भाषा इनपुट के साथ)
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










