Hero Splendor को टक्कर देने आयी Honda Shine 100 बाइक, जानिए किसमें कितना है दम

Honda Shine 100 vs Hero Splendor – होंडा ने भारत में अपनी सबसे सस्ती बाइक लॉन्च कर दी है. कंपनी ने अपनी यह 100cc मोटरसाइकिल हीरो स्प्लेंडर के बाजार में सेंध लगाने के लिए उतारी है.
Hero Splendor vs Honda Shine 100 : हीरो स्प्लेंडर (Hero Splendor) के बाजार में सेंध लगाने के लिए होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (Honda Motorcycle & Scooter India) ने अपनी सबसे सस्ती मोटरसाइकिल होंडा शाइन 100 (Honda Shine 100) को भारत में पेश किया है. 65 हजार रुपये से कम शोरूम कीमत पर कंपनी ने इस बाइक को 5 कलर ऑप्शंस में उतारा है.
Honda Shine 100 vs Hero Splendor Engine
होंडा शाइन 100 की परफॉर्मेंस (Honda Shine 100 performance) हीरो स्प्लेंडर (Hero Splendor performance) के ही आसपास है. होंडा की सबसे सस्ती बाइक 97.2 सीसी एयर कूल्ड सिंगल सिलिंडर इंजन से लैस है, जो 8 बीएचपी की पावर और 8.05 एनएम का पीक टॉर्क देती है. इसे 4-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है.
Also Read: Honda ने लॉन्च की अपनी सबसे सस्ती मोटरसाइकिल Shine 100, कीमत 65 हजार से कम
Hero Splendor से सस्ती Honda Shine
होंडा शाइन 100 सीसी बाइक अपनी श्रेणी में सबसे सस्ती है. Hero Splendor पहले मार्केट में सबसे सस्ती गाड़ी थी, लेकिन पिछले कुछ सालों में इसकी कीमत काफी बढ़ी है. स्प्लेंडर की कीमत 72,000 रुपये से शुरू होती है, वहीं होंडा शाइन स्प्लेंडर से लगभग 7,000 रुपये सस्ती है. हाेंडा की सबसे सस्ती बाइक लॉन्चिंग के साथ, खरीदारों के पास अब कई ऑप्शंस होंगे.
Honda की पहली 100cc बाइक
शाइन 100 होंडा की पहली 100सीसी बाइक है. भारत में जितनी मोटरसाइकिलें बिकतीं हैं, उनमें 100 सीसी मोटरसाइकिलों की हिस्सेदारी 33 प्रतिशत है. इसमें हीरो मोटोकॉर्प के पास बड़ा हिस्सा है. स्प्लेंडर की मंथली सेल लगभग 2.5 लाख यूनिट है और इसके साथ ही स्प्लेंडर 100cc में सबसे ज्यादा बिकने वाला वॉल्यूम जेनरेटर प्रोडक्ट है. शाइन 100 के साथ होंडा का लक्ष्य स्प्लेंडर के इसी बाजार में सेंध लगाना है.
Also Read: Hero Splendor Price: सबसे सस्ती हीरो स्प्लेंडर कितने में मिलेगी? जानें कीमत और माइलेज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.
राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.
डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.
राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.
जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.
जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










