ePaper

Jharkhand news: खूंटी में दो नाबालिग की नहाने के दौरान डूबने से हुई मौत, क्षेत्र में शोक की लहर

Updated at : 16 Feb 2022 10:31 PM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand news: खूंटी में दो नाबालिग की नहाने के दौरान डूबने से हुई मौत, क्षेत्र में शोक की लहर

jharkhand news: खूंटी शहर में नहाने के दौरान गहरे पानी में चले जाने के कारण दो नाबालिग की मौत हो गयी. इस घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी. वहीं, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

विज्ञापन

Jharkhand news: खूंटी शहर से सटे तजना बीयर के पास बुधवार की शाम डूबने से दो युवकों की मौत हो गयी. मृतकों में शहर के नामकोम बस्ती निवासी तुलसी महतो के पुत्र मिथिलेश महतो (15 वर्ष) और प्रीतम मुंडा (16 वर्ष) शामिल हैं. साथ में गये दो अन्य दोस्तों ने इसकी सूचना परिजनों को दी.

गहरे पानी में जाने से दोनों डूबे

जानकारी के अनुसार, दोनों अपने दो अन्य दोस्तों के साथ तजना बीयर के पास नहाने के लिए गया हुआ था. परिजनों ने बताया कि नहाने के लिए पहले प्रीतम मुंडा पानी में उतरा. जिसके बाद वह डूबने लगा. उसे बचाने के प्रयास करने में मिथिलेश भी गहरे पानी में गिर गया. जिससे वह भी डूब गया. उनके साथ गये दो अन्य दोस्त वहां से भाग गये और परिजनों को घटना की सूचना दी.

डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

जानकारी मिलते ही मिथिलेश के चाचा प्रकाश महतो मौके पर पहुंचे. यहा आने पर दोनों को पानी में डूबा देखा. आनन-फानन में चाचा प्रकाश महतो ने अन्य ग्रामीणों की सहयोग से दोनों युवा को बाहर निकाला. इसके बाद शहर के एक निजी अस्पताल में दोनों को लेकर गये. जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

Also Read: Jharkhand news: गुमला के चर्चित चाचा-भतीजा हत्याकांड के तीन आरोपी दोषी करार, 19 को होगी सजा की सुनवाई
अस्पताल पहुंचे थाना प्रभारी

इधर, घटना की जानकारी मिलते ही खूंटी थाना प्रभारी पिंकु कुमार यादव, विधायक प्रतिनिधि काशीनाथ महतो, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष संयूम अंसारी सहित अन्य लोग अस्पताल पहुंचे. दोनों युवकों की मौत की खबर से सभी गमगीन हो गये. मिथिलेश महतो शहर के स्प्रिंगडल्स स्कूल का और प्रीतम मुंडा ब्रिजफोर्ड स्कूल का छात्र था.

Posted By: Samir Ranjan.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola