12GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ आया Honor Play 50 Plus, देखें कीमत और फीचर्स
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 23 Oct 2023 2:22 PM
Honor Play 50 Plus स्मार्टफोन को Dimensity 6020 प्रॉसेसर के साथ पेश किया गया है. Honor के इस नये-नवेले फोन को 6.8 इंच की FullHD+ LCD डिस्प्ले और 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ लाया गया है. Honor Play 50 Plus स्मार्टफोन 8GB और 12GB रैम ऑप्शन के साथ आया है. फोन में 256GB स्टोरेज मिलती है.
12GB RAM 256GB Storage Smartphone Honor 50 Plus Launched: ऑनर ने अपना लेटेस्ट एंट्री-लेवल 5G स्मार्टफोन ऑनर प्ले 50 प्लस (Honor Play 50 Plus) लॉन्च कर दिया है. ऑनर का यह लेटेस्ट स्मार्टफोन पिछले साल लॉन्च हुए ऑनर प्ले 40 प्लस का अपग्रेड वेरिएंट है. इस फोन की सबसे बड़ी खासियत है इसमें दिया गया 12जीबी तक रैम, 256GB तक स्टोरेज और 6000mAh की बैटरी. ऑनर प्ले 50 प्लस स्मार्टफोन 6000mAh बैटरी और 256GB तक स्टोरेज जैसे फीचर्स से लैस है. आइए जानते हैं इस फोन के स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत की डीटेल्स-
Honor Play 50 Plus फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स
Honor Play 50 Plus स्मार्टफोन को Dimensity 6020 प्रॉसेसर के साथ पेश किया गया है. Honor के इस नये-नवेले फोन को 6.8 इंच की FullHD+ LCD डिस्प्ले और 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ लाया गया है. Honor Play 50 Plus स्मार्टफोन 8GB और 12GB रैम ऑप्शन के साथ आया है. फोन में 256GB स्टोरेज मिलती है.
Also Read: iPhone 13 मिल रहा अब तक की सबसे कम कीमत पर, Amazon Sale में बेमिसाल ऑफरHonor Play 50 Plus स्मार्टफोन को Android 13 बेस्ड MagicOS 7.2 सॉफ्टवेयर के साथ मार्केट में उतारा गया है. Honor के इस स्मार्टफोन के कैमरा की बात करें, तो इसमें 50MP प्राइमरी कैमरा और 2MP डेप्थ सेंसर दिया गया है. सेल्फी के लिए इस फोन में 8MP कैमरा मिलता है. Honor Play 50 Plus स्मार्टफोन को पावर देने के लिए इसमें 35W चार्जिंग सपोर्ट वाली 6000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है.

Honor Play 50 Plus की कीमत कितनी है?
ऑनर प्ले 50 प्लस स्मार्टफोन दो स्टोरेज वेरिएंट में आया है. फिलहाल चीन के बाजार में पेश किया गया यह फोन 12GB/256GB वेरिएंट और 8GB/256GB वेरिएंट में खरीदा जा सकता है. इसके 12GB/256GB वेरिएंट की कीमत CNY1,399 (लगभग 16,275 रुपये) रखी गई है. कंपनी ने इसके 8GB/256GB वेरिएंट की कीमत के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है. ग्राहकों के लिए यह स्मार्टफोन ऑनर की ऑफिशियल वेबसाइट पर मौजूद है.
Also Read: Flipkart-Amazon की सेल में स्मार्टफोन, लैपटॉप, स्मार्टवॉच पर मिल रहे धमाकेदार ऑफर्स; देखेंप्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










