iPhone 13 मिल रहा अब तक की सबसे कम कीमत पर, Amazon Sale में बेमिसाल ऑफर

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 12 Oct 2023 10:07 AM

विज्ञापन

iPhone 13 को अमेजन की सेल में अब तक की सबसे सस्ती कीमत में खरीदने का मौका है. आईफोन 13 के बेस वेरिएंट (128GB) की कीमत 45,999 रुपये रखी गई है. इस पर बैंक ऑफर और एक्सचेंज ऑफर भी है. आईफोन 13 पर मिलने वाली डील के बारे में आइए जानें डीटेल से-

विज्ञापन
undefined

Amazon Great Indian Festival Sale 2023 : अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल की शुरुआत हो चुकी है. फिलहाल यह प्राइम मेंबर्स के लिए शुरू हो गई है और सामान्य यूजर्स के लिए कल से शुरू होने वाली है. आप अगर iPhone 13 स्मार्टफोन (Smartphone) खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आपके लिए गुड न्यूज है.

undefined

iPhone 13 को अमेजन की सेल में अब तक की सबसे सस्ती कीमत में खरीदने का मौका है. आईफोन 13 के बेस वेरिएंट (128GB) की कीमत 45,999 रुपये रखी गई है. इस पर बैंक ऑफर और एक्सचेंज ऑफर भी है. आईफोन 13 पर मिलने वाली डील के बारे में आइए जानें डीटेल से-

Also Read: Made In India iPhone 15 से आती है कढ़ी चावल की गंध? चाइनीज बोले- मत लेना
undefined

appleiPhone 13 के 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 45,999 रुपये रखी गई है. इस पर एसबीआई क्रेडिट कार्ड से पेमेंट कर नॉन ईएमआई ट्रांजैक्शन पर करीब 2,250 रुपये और ईएमआई ट्रांजैक्शन पर 3500 रुपये तक की इंस्टैंट बचत की जा सकती है.

undefined

आईफोन 13 के बदले अगर आप पुराना डिवाइस एक्सचेंज में देते हैं, तो आपको 3500 रुपये तक की अतिरिक्त बचत हो सकती है. आपको बता दें कि इसके अलावा आपके द्वारा एक्सचेंज में दिये जाने वाले डिवाइस की वैल्यू पर कीमत में अलग से बचत होगी. एक्सचेंज ऑफर का लाभ एक्सचेंज में दिये जाने वाले डिवाइस के मॉडल और कंडीशन पर निर्भर करता है. अमेजन की सेल में आईफोन 13 की खरीद पर सेलेक्टेड बैंक के कार्ड्स से भुगतान पर भी कुछ ऑफर्स दिये जा रहे हैं.

Also Read: iPhone 15 खरीदनेवालों के लिए रिलायंस जियो का जबरदस्त ऑफर, देखें
undefined

iPhone 13 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात करें, तो इसमें 6.10 इंच की डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजॉल्यूशन 1170×2532 पिक्सेल है. यह फोन हेक्सा कोर Apple A15 Bionic प्रॉसेसर के साथ आता है. कैमरा सेटअप के लिए आईफोन 13 के फ्रंट में f/2.2 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है.

undefined

आईफोन 13 के रियर में f/1.6 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का पहला कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा दिया गया है. डाइमेंशन के मामले में इस फोन की लंबाई 146.70 mm, चौड़ाई 71.50 mm, मोटाई 7.65 mm और वजन 174 ग्राम है.

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola