Vivacious Varenya: 20 लाख फॉलोअर्स वाली 10 साल की असमिया लड़की कैसे बन गई सोशल मीडिया सेंसेशन?

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 19 Jul 2025 8:20 PM

विज्ञापन

Meet Vivacious Varenya Assam 10 Year Old English Language Educator

Vivacious Varenya: जानिए कैसे 10 साल की वरन्या बोरबोरा ने अपनी अंग्रेजी स्किल्स और कॉन्फिडेंस से 2 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स बना लिये और देशभर में अपनी खास पहचान बनायी है.

विज्ञापन

Vivacious Varenya: जब एक 10 साल की बच्ची अपने आत्मविश्वास, स्पष्ट अंग्रेजी उच्चारण और भावनात्मक समझ से पूरे देश का ध्यान खींचे, तो वह सिर्फ एक सोशल मीडिया स्टार नहीं, बल्कि एक प्रेरणा बन जाती है. विवेशियस वरन्या, असम की रहने वाली वरन्या बोरबोरा, आज भारत की सबसे चर्चित बाल कंटेंट क्रिएटर बन चुकी हैं.

पहला वायरल वीडियो

उनके इंस्टाग्राम पर 2 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं और यूट्यूब पर 16,500 से ज्यादा सब्सक्राइबर्स. उनकी पहली वायरल वीडियो- “Are you feeling a little anxious today?” – ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया.

मां इंस्टाग्राम, पिता यूट्यूब चैनल का संचालन करते हैं

वरन्या की मां मसूमी शर्मा बोरबोरा उनके इंस्टाग्राम को संभालती हैं, जबकि उनके पिता प्रांजल बोरबोरा यूट्यूब चैनल का संचालन करते हैं. उनकी बड़ी बहन वीडियो एडिटिंग में मदद करती हैं. यह पूरा परिवार मिलकर वरन्या की प्रतिभा को मंच देता है.

यह कौशल खुद से सीखा

वरन्या की अंग्रेजी बोलने की क्षमता उनकी उम्र से कहीं आगे की है. उन्होंने यह कौशल खुद से अंग्रेजी फिल्में, कार्टून और किताबें पढ़कर सीखा. उन्होंने कहा कि एक समय ऐसा था जब उन्हें अंग्रेजी, असमिया भाषा से भी ज्यादा समझ आती थी.

Ranveer Show में भी नजर आईं

हाल ही में वरन्या Ranveer Allahbadia के पॉडकास्ट The Ranveer Show में भी नजर आईं, जहां उनकी आत्मविश्वास और समझदारी ने दर्शकों का दिल जीत लिया.

Babydoll Archi की Kendra Lust संग फोटोज AI ने बनायी; X की सनक ने अर्चिता को बनाया एडल्ट स्टार

Viral Video: ब्लैक पैंथर और जैगुआर के बीच दिखा जबरदस्त टकराव, अंत में जो हुआ वो सोचा भी ना होगा

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola