WhatsApp Status देखने के लिए नहीं जाना होगा Updates Tab में, Chats खोलते ही मिलेंगे सभी अपडेट

व्हाट्सऐप (Photo: WABetaInfo)
WhatsApp जल्द ही स्टेटस देखने का तरीका बदल सकता है. अब आपके कॉन्टैक्ट्स के नए अपडेट्स सीधे चैट लिस्ट के ऊपर नजर आ सकते हैं. इससे बार-बार अलग टैब खोलने की जरूरत नहीं होगी. इस फीचर की मदद से स्टेटस चेक करना पहले से कहीं ज्यादा आसान हो जाएगा.
WhatsApp यूजर्स के लिए एक शानदार खबर है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, Meta अपने पॉपुलर मैसेजिंग ऐप में एक नया फीचर टेस्ट कर रहा है. इससे आप दोस्तों और परिवार के स्टेटस (Status) अपडेट्स सीधे चैट्स टैब (Chats Tab) के ऊपर ही देख पाएंगे. यानी अब Status देखने के लिए अलग से Updates सेक्शन में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. फिलहाल, इस फीचर की टेस्टिंग चुनिंदा बीटा यूजर्स के साथ की जा रही है. अगर सब कुछ ठीक रहा, तो जल्द ही यह सभी यूजर्स के लिए रोल आउट किया जा सकता है. आइए इसके बारे में डिटेल में जानते हैं.
WhatsApp का नया फीचर
रिपोर्ट के मुताबिक, अब स्टेटस अपडेट्स आपको ऐप के सबसे ऊपर, ठीक बीच में दिखाई दे सकते हैं. यहां उन लोगों की प्रोफाइल फोटो नजर आएगी, जिनसे आप सबसे ज्यादा बात करते हैं और जिन्होंने हाल ही में कोई स्टेटस लगाया है. जिस तरह Instagram पर स्टोरीज सबसे ऊपर दिखाई देती हैं, ठीक उसी तरह इसमें भी सभी अपडेट्स टॉप पर मिलेंगे.
इतना ही नहीं, WhatsApp Chats टैब में भी स्टेटस देखने का नया तरीका ला सकता है. जैसे ही आप Chats में नीचे स्क्रॉल करेंगे, आपको एक खास रो दिखाई देगी, जिसमें आपके कॉन्टैक्ट्स के सभी लेटेस्ट स्टेटस नजर आएंगे. यहां से आप बस बाएं या दाएं स्वाइप करके अलग-अलग स्टेटस आसानी से देख सकेंगे. बता दें Updates टैब कहीं नहीं जा रहा है. वो पहले की तरह बना रहेगा और आपको फुल-स्क्रीन एक्सपीरियंस देगा.
हिडन कॉन्टेक्ट्स का क्या?
अगर आपने किसी कॉन्टैक्ट के स्टेटस अपडेट्स को पहले ही Updates टैब में छिपा रखा है, तो उनके स्टेटस अब नए टॉप ऐप बार सेक्शन में भी दिखाई नहीं देंगे. आसान शब्दों में कहें, तो WhatsApp वही पुराना नियम यहां भी लागू रखेगा. इसका मतलब है कि आपका एक्सपीरियंस पहले जैसा ही रहेगा और आपको किसी अनचाहे स्टेटस अपडेट से परेशान नहीं होना पड़ेगा.
डेवलपमेंट स्टेज में है ये फीचर
फिलहाल, यह फीचर अभी डेवलपमेंट स्टेज में है. कंपनी इसे लगातार बेहतर बनाने पर काम कर रही है. अभी इसकी लॉन्च डेट को लेकर कोई ऑफिसियल डिटेल सामने नहीं आई है. जैसे ही टेस्टिंग पूरी होगी, कंपनी इसे आने वाले अपडेट्स के जरिए धीरे-धीरे सभी यूजर्स के लिए रोल आउट कर सकती है.
यह भी पढ़ें: WhatsApp चैट बैकअप के लिए नहीं पड़ेगी Google Drive की जरूरत, कंपनी कर रही नए फीचर पर काम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं. वह पिछले डेढ़ साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं. टेक जर्नलिस्ट के तौर पर अंकित स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) न्यूज, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़ी खबरें कवर करते हैं. इसके अलावा, वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी अहम खबरों पर भी लिखते हैं. अंकित ने GGSIP यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन की है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










