WhatsApp पर अब AI बनाएगा आपकी शानदार फोटो, तरीका है बड़ा आसान
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 05 Jul 2024 11:13 AM
WhatsApp Imagine Me
Whatsapp New AI Feature: व्हॉट्सऐप पर एक नया फीचर आया है. इसकी मदद से यूजर्स अपनी फोटो को AI से बदल सकेंगे. इस फीचर की मदद से यूजर्स को एआई से अनोखी फोटो बनवा सकते हैं. आइए जानें कैसे-
WhatsApp New AI Feature: मेटा प्लैटफॉर्म्स के इंस्टैंट मैसेंजर व्हॉट्सऐप पर एक नया और मजेदार फीचर आ रहा है. इससे यूजर्स अपनी फोटो को आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस यानी एआई से बदल सकेंगे. यह फीचर व्हॉट्सऐप के बीटा वर्जन 2.24.14.7 के लिए पेश किया गया है. WABetaInfo ने इस फीचर की जानकारी दी है और कुछ स्क्रीनशॉट्स भी शेयर किये हैं.
ये है व्हॉट्सऐप का नया एआई फीचर ‘इमैजिन मी’
व्हॉट्सऐप के इस नये एआई फीचर का नाम ‘इमैजिन मी’ है. इसके जरिये, यूजर्स अपनी फोटो क्लिक कर उसे एआई की मदद से अलग-अलग ढंग से बनवा सकते हैं. इसका मतलब है कि अब यूजर्स को उनकी एआई जेनरेटेड फोटोज मिलेंगी, जो बिलकुल नये और अलग रूप में दिखाई देंगी.
WhatsApp Update: इन स्मार्टफोन्स में नहीं चलेगा व्हाट्सऐप, कहीं आपका भी फोन तो इस लिस्ट में नहीं…
WhatsApp ने आखिर क्यों बंद कर दिये 66 लाख भारतीय अकाउंट्स, हैरान कर देगी वजह
Imagine Me फीचर कैसे काम करेगा?
व्हॉट्सऐप के इस फीचर को यूज करने के लिए यूजर्स को फोटो का एक सेट लेना होता है. ये फोटो-सेट मेटा एआई को सेंड होंगी, जिसके बाद AI इन तस्वीरों का इस्तेमाल कर नयी और आश्चर्यजनक एआई जेनरेटेड तस्वीरें तैयार करेगा. सेटअप फोटो लेने के बाद, यूजर्स मेटा एआई कन्वर्सेशन में Imagine Me टाइप करके अपनी AI फोटो तैयार करने की कमांड दे सकते हैं.
Meta AI के सभी प्लैटफॉर्म्स पर आया सपोर्ट
Meta ने हाल ही में घोषणा की कि भारतीय यूजर्स WhatsApp, Facebook, Messenger, Instagram और Meta.ai पर अपने AI असिस्टेंट को ऐक्सेस कर सकते हैं. अब यूजर्स इन प्लैटफाॅर्म्स पर Meta AI काे यूज कर अपनी रोजाना की जरूरतों को पूरा कर सकते हैं. इसके अलावा, एआई के इस्तेमाल से यूजर्स कंटेंट क्रिएट कर सकते हैं और किसी भी टॉपिक की जानकारी हासिल कर सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










