Pi Coin क्या है? क्यों हो रही है इसकी चर्चा? क्या है इसकी कीमत और कमाने का तरीका

Pi Coin
Pi Coin: क्रिप्टोकरेंसी समुदाय में उत्साह की लहर है क्यूंकि Pi Network 20 फरवरी 2025 को अपना ओपन मेननेट लॉन्च कर चुकी है.
क्रिप्टोकरेंसी समुदाय में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है, क्योंकि Pi Network अपने बहुप्रतीक्षित Open Mainnet लॉन्च की तैयारी कर रहा है. आज यानी 20 फरवरी 2025 को होने वाला यह लॉन्च Pi Coin के लिए एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित हो सकता है. इस कदम के साथ, नेटवर्क बंद इकोसिस्टम से पूरी तरह विकेंद्रीकृत प्रणाली की ओर बढ़ेगा, जिससे इसकी प्रमुख क्रिप्टो एक्सचेंजों Binance और OKX पर लिस्टिंग की संभावनाएं भी बढ़ सकती हैं.
क्या है Pi coin
Pi नेटवर्क एक विशेष क्रिप्टोकरेंसी प्लेटफॉर्म है, जो यूजर्स को मोबाइल डिवाइस के माध्यम से Pi कॉइन्स की माइनिंग और लेन-देन की सुविधा प्रदान करता है. यह प्लेटफॉर्म अपने ब्लॉकचेन इकोसिस्टम पर आधारित विभिन्न एप्लिकेशन का समर्थन करता है, जिससे डेवलपर्स को नए इनोवेटिव टूल्स और सेवाएं विकसित करने का अवसर मिलता है.
Pi coin की कितनी है कीमत
एक प्रमुख एक्सचेंज पर PI/USDT स्पॉट ट्रेडिंग पेयर की लिस्टिंग की घोषणा के बाद Pi Coin की कीमत में 106% की जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज की गई, जिससे यह $100 के आंकड़े को पार कर गया. एक्सचेंज पर ट्रेडिंग 20 फरवरी को सुबह 08:00 AM UTC से शुरू हो चुकी है. वहीं, Binance पर फिलहाल Pi Coin की कीमत $71.81 है, जबकि इसका मार्केट कैप $0 USD और 24 घंटे का ट्रेडिंग वॉल्यूम $944,489.97 दर्ज किया गया है.
Pi coin कमाने का स्टेप-बाय-स्टेप गाइड
- ऐसे करें डाउनलोड और सेटअप – पाई नेटवर्क ऐप डाउनलोड करें, फेसबुक या फोन नंबर से साइन अप करें और अपनी प्रोफाइल पूरी करें.
- शुरू करें माइनिंग – पाई कॉइन माइन करने के लिए ऐप में मौजूद बिजली के आइकन पर टैप करें और हर 24 घंटे में दोबारा ऐप पर आकर माइनिंग जारी रखें.
- बनाएं सिक्योरिटी सर्कल – तीन दिन बाद, तीन से पांच भरोसेमंद संपर्कों के साथ सिक्योरिटी सर्कल बनाएं, जिससे आपकी माइनिंग स्पीड बढ़ेगी.
- अन्य लोगों को जोड़ें – अपने रेफरल कोड को परिचितों के साथ साझा करें, जिससे आपकी माइनिंग दर बढ़ेगी और अतिरिक्त रिवॉर्ड भी मिलेंगे.
- ऐप के साथ सक्रिय रहें – चर्चाओं, पोल्स और नए फीचर्स की टेस्टिंग में भाग लें, जिससे आपकी माइनिंग गतिविधि को मजबूती मिलेगी.
- समझें कमाई के स्तर – पायनियर, एम्बेसडर और कंट्रीब्यूटर जैसे विभिन्न भूमिकाओं को जानें और अपने कमाई के अवसरों को अधिकतम करें.
यह भी पढ़े: क्या जियोकॉइन से कमाये जा सकते हैं करोड़ों रुपये? जानें कौन से तरीके से कमा सकते हैं जियो कॉइन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










