जियो का मास्टरस्ट्रोक- ₹55 में 1000+ से ज्यादा लाइव टीवी चैनलों का मजा

Updated:
विज्ञापन
जियो टीवी प्रो पैक / फोटो: रिलायंस जियो

जियो टीवी प्रो पैक / फोटो: रिलायंस जियो

रिलायंस जियो ने केवल ₹55 में नया JioTV Pro पैक लॉन्च किया है. इसमें 30 दिनों के लिए स्टार, कलर्स और सोनी जैसे 150+ प्रीमियम और कुल 1000+ से अधिक लाइव चैनल्स मिलेंगे.

विज्ञापन

JioTV Pro Pack Launch: टेलीकॉम सेक्टर में अक्सर महंगे होते प्लान्स के बीच रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने अपने करोड़ों यूजर्स को एक बड़ा और बेहद किफायती तोहफा दिया है. कंपनी ने भारतीय बाजार में एक नया 'JioTV Pro Pack' उतारा है, जिसकी कीमत महज ₹55 रखी गई है. इस छोटे से रीचार्ज में यूजर्स को पूरे 30 दिनों की वैलिडिटी के साथ अपने स्मार्टफोन पर 1000 से भी ज्यादा लाइव टीवी चैनलों को बिल्कुल मुफ्त में देखने की सुविधा मिलेगी. कम कीमत में एंटरटेनमेंट की तलाश करने वाले भारतीय ग्राहकों के लिए जियो का यह कदम एक बड़ा गेम-चेंजर साबित हो सकता है.

16 भाषाओं का सपोर्ट और 150 से ज्यादा प्रीमियम चैनल्स

रिलायंस जियो के इस नए ₹55 वाले प्रो पैक की सबसे बड़ी खासियत इसकी डाइवर्सिटी है. इस प्लान के तहत यूजर्स देश भर की 16 से अधिक क्षेत्रीय और मुख्य भाषाओं में प्रसारित होने वाले कार्यक्रमों का लुत्फ उठा सकेंगे. कंपनी ने इस पैक में केवल बेसिक चैनल्स ही नहीं, बल्कि 150 से ज्यादा प्रीमियम कैटेगरी के टीवी चैनलों का ऐक्सेस भी शामिल किया है. इसका सीधा मतलब यह है कि सिर्फ दो कप चाय की कीमत में ग्राहक अब अपने मोबाइल स्क्रीन पर बड़े ब्रॉडकास्टर्स के प्रीमियम एंटरटेनमेंट का मजा ले सकते हैं.

इन दिग्गज ब्रॉडकास्टर्स का मिलेगा फुल ऐक्सेस

मनोरंजन को हर घर तक पहुंचाने के लिए जियो ने देश के लगभग सभी बड़े नेटवर्क पार्टनर्स के साथ हाथ मिलाया है. इस नए पैक को रीचार्ज कराने वाले ग्राहकों को स्टार प्लस एचडी (StarPlus HD), कलर्स एचडी (Colors HD), सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन एचडी (Sony Entertainment Television HD), सोनी सब एचडी (Sony SAB HD), डिस्कवरी (Discovery) और एनिमल प्लैनेट (Animal Planet) जैसे बेहद लोकप्रिय चैनल्स देखने को मिलेंगे. इसके अलावा, क्षेत्रीय कंटेंट पसंद करने वालों के लिए सन टीवी नेटवर्क (Sun TV Network) और ईटीवी (ETV) के प्रमुख चैनल्स भी इस बुके का हिस्सा बनाए गए हैं. हालांकि, खेल प्रेमियों को ध्यान रखना होगा कि जियोस्टार (JioStar) और सोनी (Sony) के लाइव स्पोर्ट्स चैनल्स इस पैक में शामिल नहीं किए गए हैं.

बिना किसी झंझट के तुरंत एक्टिवेट होगी सर्विस

आमतौर पर किसी भी ऐप या ओटीटी सर्विस के लिए यूजर्स को अलग से आईडी-पासवर्ड या लंबे एक्टिवेशन प्रॉसेस से गुजरना पड़ता है, लेकिन जियो ने इसे बेहद सरल बना दिया है. इस सर्विस का फायदा उठाने के लिए आपको बस अपने नंबर पर ₹55 का रीचार्ज करना होगा. इसके बाद अपने स्मार्टफोन में 'JioTV' मोबाइल ऐप को ओपन करके अपने जियो नंबर से लॉग-इन करना है. लॉग-इन करते ही सभी 1000+ लाइव टीवी और प्रीमियम चैनल्स अपने आप बिना किसी अतिरिक्त चार्ज के चालू हो जाएंगे.

रीचार्ज करने से पहले इन शर्तों को जानना है जरूरी

चूंकि यह एक डेडिकेटेड 'एंटरटेनमेंट-ओनली' यानी केवल मनोरंजन आधारित पैक है, इसलिए इसमें ग्राहकों को वॉयस कॉलिंग, डेटा या एसएमएस (SMS) जैसी सुविधाएं नहीं मिलेंगी. इस प्रो पैक का लाभ उठाने के लिए आपके फोन में पहले से कोई न कोई जियो का प्रीपेड या पोस्टपेड बेस प्लान एक्टिव होना जरूरी है. सुरक्षा और सिंगल-यूजर प्राइवेसी के तहत यह पैक एक समय में केवल एक ही मोबाइल डिवाइस पर काम करेगा. सबसे अच्छी बात यह है कि यूजर्स इस पैक को एडवांस में भी रीचार्ज करके रख सकते हैं, जिससे मौजूदा 30 दिन खत्म होते ही अगला पैक अपने आप एक्टिवेट हो जाएगा.

यह भी पढ़ें: बिहार-झारखंड में जियो की सबसे बड़ी छलांग, मई में जुड़े 2.37 लाख से ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक; BSNL को लगा झटका


विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव, 14 वर्षों से मल्टीमीडिया जर्नलिज्म में एक्टिव हैं. टेक्नोलॉजी में खास इंटरेस्ट है. इन्होंने एआई, एमएल, आईओटी, टेलीकॉम, गैजेट्स, सहित तकनीक की बदलती दुनिया को नजदीक से देखा, समझा और यूजर्स के लिए उसे आसान भाषा में पेश किया है. वर्तमान में ये टेक-मैटर्स पर रिपोर्ट, रिव्यू, एनालिसिस और एक्सप्लेनर लिखते हैं. ये किसी भी विषय की गहराई में जाकर उसकी परतें उधेड़ने का हुनर रखते हैं. इनकी कलम का संतुलन, कंटेंट को एसईओ फ्रेंडली बनाता और पाठकों के दिलों में उतारता है. जुड़िए [email protected] पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola