Amazon का नया AI Chatbot Rufus क्या है? Festive Sale में यह यूजर्स के किस काम आयेगा?
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 24 Sep 2024 10:25 AM
What Is Amazon AI Chatbot Rufus
What Is Amazon AI Chatbot Rufus: अमेजन इंडिया ने एक नया एआई चैटबॉट रुफस लॉन्च किया है. कंपनी ने एआई-संचालित रिव्यू हाइलाइट्स भी पेश किया है, जो प्रॉडक्ट के बारे में ग्राहक रिव्यू दिखाने के लिए जेनरेटिव एआई का उपयोग करता है.
Amazon AI Chatbot Rufus: अमेजन इंडिया (Amazon India) ने एक नया एआई (AI) चैटबॉट रुफस (Rufus) लॉन्च किया है. कंपनी के अनुसार, रुफस अमेजन ऐप के भीतर नैचुरल लैंग्वेज में बातचीत को सक्षम बनाता है, जिससे यूजर्स प्रोडक्ट से संबंधित प्रश्न पूछना और प्रॉडक्ट की तुलना करना आसान हो जाता है. इसके साथ ही, कंपनी ने एआई-संचालित रिव्यू हाइलाइट्स भी पेश किया है, जो प्रॉडक्ट के बारे में ग्राहक रिव्यू दिखाने के लिए जेनरेटिव एआई का उपयोग करता है.
फेस्टिव सेल की तैयारी
ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन इंडिया ने अपनी आगामी त्योहारी सेल से पहले एक नया जनरेटिव एआई-संचालित संवादात्मक शॉपिंग असिस्टेंट रुफस पेश किया है. कंपनी ने इसके बारे में बताया है कि रुफस अमेजन ऐप के भीतर सहज भाषा में बातचीत को सक्षम बनाता है, जिससे उत्पाद से संबंधित प्रश्न पूछना, सिफारिशें प्राप्त करना या उत्पादों की तुलना करना आसान हो जाता है.
सहज खरीदारी का अनुभव
अमेजन इंडिया के कैटेगरीज खंड के अध्यक्ष सौरभ श्रीवास्तव ने कहा, चाहे टाइपिंग हो या बोलना, ग्राहक अब अधिक सहज खरीदारी अनुभव का आनंद ले सकते हैं. इसे एआई-संचालित टूल की मदद से और भी बेहतर बनाया गया है. पीटीआई भाषा की रिपोर्ट के अनुसार, इसने कृत्रिम मेधा (एआई)-संचालित रिव्यू हाइलाइट्स भी पेश किया है, जो उत्पाद के बारे में ग्राहक समीक्षाएं दिखाने के लिए जेनरेटिव-एआई का उपयोग करता है.
25,000 नये प्रॉडक्ट्स की पेशकश
अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल 27 सितंबर 2024 से शुरू होने वाला है. इसमें प्राइम सदस्य 24 घंटे पहले पहुंच बना सकेंगे. श्रीवास्तव ने कहा, ब्रांड द्वारा दिये जा रहे सौदों के अलावा, अमेजन इलेक्ट्रॉनिक्स, मोबाइल फोन, टीवी, उपकरण, फैशन, स्वास्थ्य सेवा और अन्य श्रेणियों में शीर्ष ब्रांड से लगभग 25,000 नये उत्पाद की पेशकश कर रहा है. अमेजन इंडिया ने इस सप्ताह दिल्ली एनसीआर, गुवाहाटी और पटना में तीन नये आपूर्ति केंद्र शुरू करने की घोषणा की थी.
Amazon Flipkart Festive Sale: लग सकती है रोक, सरकार के पास पहुंची रिक्वेस्ट, ये है वजह
ग्रॉसरी आइटम पर 30% तक छूट दे रही फ्लिपकार्ट, प्याज पर बंपर डिस्काउंट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










