Vivo Y300 5G की इस दिन होगी लॉन्चिंग, बजट सेगमेंट में आयेगा दमदार स्मार्टफोन

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 15 Nov 2024 4:06 PM

विज्ञापन

Vivo Y300 5G स्मार्टफोन भारत में कब होगा लॉन्च

Vivo Y300 5G: चीनी स्मार्टफोन मेकर वीवो ने अपनी फ्लैगशिप वाई सीरीज के लेटेस्ट हैंडसेट की लॉन्च डेट का ऐलान कर दिया है. यह स्मार्टफोन अगले हफ्ते भारतीय बाजार में एंट्री लेने वाला है.

विज्ञापन

Vivo Y300 5G स्मार्टफोन भारत में जल्द ही लॉन्च होने वाला है और इस फोन के बारे में कई नयी जानकारियां सामने आईं हैं. रिपोर्ट्स की मानें, ताे Vivo Y300 Android 15 पर आधारित ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा और इसमें Qualcomm का Snapdragon 4 Gen 2 प्रॉसेसर होगा, जो स्मूथ परफॉर्मेंस के लिए सक्षम होगा. इसके साथ ही, फोन में 256GB की इंटरनल स्टोरेज भी दी जा सकती है.

डिस्प्ले और विजुअल एक्सपीरिएंस कैसा होगा?

Vivo Y300 5G में 6.67 इंच का AMOLED डिस्प्ले होगा, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz होगा, जिससे बेहतर विज़ुअल अनुभव मिलेगा. फोटोग्राफी के लिए इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा, जिसमें मेन सेंसर 50MP होगा. हालांकि अन्य लेंस के बारे में फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है.

बैटरी और कनेक्टिविटी की बात

Vivo Y300 हैंडसेट की बैटरी के बारे में बात करें, तो इसमें 5000mAh की बैटरी मिलेगी, जो 80W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी. कनेक्टिविटी फीचर्स में ड्यूल सिम स्लॉट, Wi-Fi, GPS और USB Type-C पोर्ट शामिल होंगे.

21 नवंबर को लॉन्चिंग, कीमत कितनी?

Vivo ने Y300 के लिए लॉन्च डेट 21 नवंबर 2024 को तय कर दी है, लेकिन अभी तक इसकी कीमत के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है. लीक्स के अनुसार, Vivo Y300 5G की कीमत 21,000 से 25,000 रुपये के बीच हो सकती है.

Y Series स्मार्टफोन के लिए Vivo ने सुहाना खान को बनाया ब्रांड एम्बैसडर

50MP कैमरा और 5500mAh बैटरी के साथ आया Vivo Y19s, जानिए कितनी है कीमत

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola