Viral Video: पत्नी ने पतिदेव से मेहंदी लगवाने की कर डाली डिमांड, डिजाइन देख रोक नहीं पाएंगे हंसी
Published by : Ankit Anand Updated At : 18 Jul 2025 4:21 PM
Viral Video Husband Make Mehndi on Wife Hand
Viral Video: कहते हैं कि मेहंदी का रंग जितना गहरा होता है पति का प्यार भी उतना ही अधिक होता है. इसी से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसमें एक पति अपनी पत्नी के हाथों में खुद मेहंदी लगाते हुए दिखाई दे रहा है. इस देख के उनके आपसी प्रेम और अपनापन का अंदाजा लगाया जा सकता है.
Viral Video: सावन का महीना शुरू हो चुका है और इस मौके पर महिलाएं हरी चूड़ियां पहनने के साथ ही हाथों में मेहंदी रचाकर सज-धज में चार चांद लगाती हैं. आमतौर पर कई महिलाएं मेहंदी के लिए ब्यूटी पार्लर का रुख करती हैं या अपने किसी सहेली को पकड़ती है लेकिन एक महिला ने इस बार कुछ अलग किया.
हाथ में प्यार का गाढ़ा रंग चढ़े इसीलिए उसने अपने पति से ही मेहंदी लगाने की डिमांड कर डाली. अब भला पतियों को मेहंदी डिजाइन की जानकारी कहां होती है लेकिन पत्नी की खुशी के लिए इस शख्स ने उसकी बात मान ली. भले ही उसने पहले कभी मेहंदी नहीं लगाई थी लेकिन जो कोशिश उसने की वह वाकई काबिले तारीफ है.
ढेड़ी-मेड़ी लकीरों में दिखा पति का प्यार
यह दिलचस्प वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इसमें एक महिला अपने हाथ की मेहंदी दिखाती है जो उसके पति लगाते हुए नजर आते हैं. लेकिन जैसे ही हाथ पर बनी मेहंदी की झलक मिलती है लोग अपनी हंसी रोक नहीं पाते. पति ने डिजाइन बनाने की बजाय हाथ पर बेढंगे तरीके से मेहंदी लगा दी है. न कोई सही आकार नजर आता है न कोई सलीका.
हथेली पर बस उलझी हुई लकीरें और बीच में एक गोल आकार दिखता है जैसे किसी ने मेहंदी को यूं ही फैला दिया हो. इसके बावजूद पत्नी आराम से बैठ कर पति की इस कला को स्वीकार करती है. न वह अपने पति का हाथ हटाती है और न ही कोई रोक-टोक करती है क्योंकि वह जानती है कि यह केवल मेहंदी नहीं, बल्कि प्रेम, प्रयास और साथ निभाने का प्रतीक है.
Viral Video: देखें वीडियो
लोगों ने किये मजेदार कमेंट्स
यह वीडियो इंस्टाग्राम पर @official_sanjana_1227 नाम के यूजर ने पोस्ट किया है जिसे अब तक 21 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है. वीडियो पर लोग अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. कोई पति की मेहनत की तारीफ कर रहा है, तो किसी को मेहंदी का अनोखा डिजाइन देखकर हंसी आ रही है. एक यूजर ने कमेंट किया, “भाईसाहब, आर्ट में नई क्रांति ला दी.” वहीं, दूसरे ने मजाक करते हुए लिखा, “पतिदेव ने क्या कारीगरी की है.” वहीं एक यूजर्स ने मजाक में लिखा, “आपके पति तो आर्टिस्ट हैं!
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










