Vi यूजर्स की बल्ले-बल्ले, सिर्फ 44 रुपये में कंपनी लेकर आयी OTT वाला प्लान, चेक करें बेनिफिट्स

Vi रिचार्ज प्लान
अगर आप भी एक Vi यूजर हैं तो कंपनी आपके लिए एक नया प्लान लेकर आयी है. Vi ने सिर्फ 44 रुपये में नया प्रीपेड डेटा वाउचर लॉन्च किया है. इसमें 1GB डेटा के साथ पूरे 1 महीने का JioHotstar Mobile फ्री एक्सेस मिलता है.
Vi Rs 44 Plan Details: अगर आप Vi यूजर हैं तो आपके लिए एक छोटी लेकिन काम की खबर है. देश की तीसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Vodafone Idea (Vi) ने 44 रुपये का नया प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है. बता दें कि ये एक डेटा वाउचर प्लान है. इसमें आपको डेटा के साथ-साथ OTT का फायदा भी मिलेगा. अब सवाल ये है कि आखिर इस प्लान में यूजर्स को क्या-क्या बेनिफिट्स मिलेंगे. तो आइए फिर आपको डिटेल में बताते हैं.
Vodafone Idea का 44 रुपये वाला प्लान
अगर आप सोच रहे हैं कि Vodafone Idea का 44 रुपये वाला डेटा वाउचर थोड़ा महंगा है, तो जरा इसके फायदे भी सुन लीजिए. इस प्लान में आपको 1 दिन की वैलिडिटी के साथ 1GB डेटा मिल जाता है. खास बात ये है कि इसके साथ आपको पूरे 1 महीने के लिए JioHotstar Mobile का फ्री एक्सेस भी दिया जा रहा है.
हालांकि इस प्लान में कोई सर्विस वैलिडिटी या आउटगोइंग SMS आपको नहीं मिलता. डेटा सिर्फ उसी दिन रात 11:59 बजे तक चलेगा, लेकिन JioHotstar का फायदा आपको पूरे महीने मिलेगा. मतलब आप ICC T20 क्रिकेट वर्ल्ड कप 2026, The 50 जैसे नए शोज और कई लाइव इवेंट्स आराम से देख सकते हैं.
फिलहाल चुनिंदा सर्किल में ही उपलब्ध है ये प्लान
Vodafone Idea का 44 रुपये वाला डेटा वाउचर यूजर्स के लिए ठीक-ठाक वैल्यू दे रहा है, लेकिन अभी ये हर जगह उपलब्ध नहीं है. फिलहाल ये प्लान गुजरात के यूजर्स को ही दिख रहा है. वैसे Vi यूजर्स के लिए ऐसे और भी डेटा वाउचर मौजूद हैं, जिनमें JioHotstar Mobile का सब्सक्रिप्शन भी साथ मिलता है. अगर चाहें तो टेलीकॉम कंपनी की वेबसाइट पर जाकर इन प्लान्स की पूरी डिटेल चेक कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: 449 रुपये में एक्टिव रहेंगे 4 सिम, Jio के फैमिली पोस्टपेड प्लान में मिलेगा कॉलिंग-डेटा और भी कई बेनिफिट्स
यह भी पढ़ें: Jio के इस पोस्टपेड प्लान में 4 SIM रहेंगे एक्टिव, कॉलिंग-डेटा से लेकर Netflix-Prime और AI सब मिलेगा फ्री
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं. वह पिछले डेढ़ साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं. टेक जर्नलिस्ट के तौर पर अंकित स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) न्यूज, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़ी खबरें कवर करते हैं. इसके अलावा, वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी अहम खबरों पर भी लिखते हैं. अंकित ने GGSIP यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन की है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




