Vi का ये प्रीपेड प्लान है जबरदस्त, सस्ते में 28 दिनों तक मिलेगा अनलिमिटेड 5G डेटा

Published by : Shivani Shah Updated At : 15 Oct 2025 8:47 AM

विज्ञापन

वीआई रिचार्ज प्लान

Vi Cheapest Recharge Plan: अगर आप Vi के 5G यूजर हैं और सस्ते में अनलिमिटेड डेटा वाला प्लान चाहते हैं, तो फिर आपके लिए Vi का 299 रुपये वाला प्लान परफेक्ट है. इस प्लान में आपको 28 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी और साथ ही अनलिमिटेड कॉलिंग भी.

विज्ञापन

Vi Cheapest Recharge Plan: देश की तीसरी टॉप टेलीकॉम कंपनी Vi कई शहरों में 5G सर्विस दे रही है. 5G सर्विस की शुरुआत के साथ कंपनी ने अपने कई प्लान्स में बदलाव भी किये हैं. यूजर बेस बढ़ाने और 5G नेटवर्क को प्रोमोट करने के लिए कंपनी कई सस्ते प्लान्स यूजर्स को ऑफर कर रही है. ऐसे में अगर आप भी Vi 5G यूजर हैं और सस्ते में अनलिमिटेड डेटा वाला प्लान चाहते हैं, तो फिर आज हम आपको Vi का एक ऐसा प्लान बताएंगे, जो आपके बजट में फिट बैठ जाएगा. तो फिर चलिए जानते हैं इस प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स के बारे में.

Vi का 299 रुपये वाला प्लान

Jio-Airtel के मुकाबले Vi अपने यूजर्स को सस्ते में अनलिमिटेड डेटा ऑफर कर रहा है. Vi अपने यूजर्स को सिर्फ 299 रुपये में 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ-साथ अनलिमिटेड डेटा भी दे रहा है. Vi के इस प्लान में यूजर्स को किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली 100 फ्री SMS की सुविधा मिलेगी. वहीं, इस प्लान में हर दिन यूजर्स को 1GB डेटा मिलेगा. ऐसे में अगर आप 5G यूजर हैं, तो आपको अनलिमिटेड डेटा का फायदा मिलेगा. यानी कि बिना डेटा लिमिट की टेंशन लिए आप हर दिन ऑनलाइन स्ट्रीमिंग कर सकते हैं.

Vi के 299 रुपये वाले प्लान की डिटेल्स

किसके लिए बेस्ट है ये प्लान?

अगर आप Vi के 5G यूजर हैं, तो ये प्लान आपके लिए बेस्ट है. इसमें आपको 28 दिनों तक अनलिमिटेड डेटा मिलेगा. साथ में अनलिमिटेड कॉलिंग भी. ऐसे में 28 दिनों के लिए ये प्लान 5G यूजर के लिए अच्छा है. लेकिन अगर आप 4G यूजर हैं और आपको डेटा कि ज्यादा जरूरत पड़ती है, तो फिर आपके लिए Vi का ज्यादा डेटा वाला प्लान सही रहेगा. हालांकि, अगर आप 4G यूजर हैं और आपको डेटा कि ज्यादा जरूरत नहीं होती है, तो आप सस्ते में ये प्लान ले सकते हैं.

Vi का ये अनलिमिटेड 5G डेटा प्लान कितने का है?

Vi का ये अनलिमिटेड 5G डेटा प्लान 299 रुपये का है.

क्या 4G यूजर्स को भी इस प्लान में अनलिमिटेड डेटा का फायदा मिलेगा?

नहीं, 4G यूजर्स को इस प्लान में अनलिमिटेड डेटा का फायदा नहीं मिलेगा. अनलिमिटेड डेटा सिर्फ 5G यूजर्स के लिए है.

आपके लोकेशन में Vi का 5G नेटवर्क है या नहीं कैसे चेक करें?

आपके लोकेशन में Vi का 5G नेटवर्क है या नहीं यह आप आसानी से Vi ऐप को डाउनलोड कर जान सकते हैं. आपको बस ऐप डाउनलोड कर ओपन करना होगा. इसके बाद होम स्क्रीन पर Vi 5G सेक्शन या बैनर पर क्लिक करना होगा. इसके बाद आपको Check 5G Availability या Check Coverage ऑप्शन दिखाई देगा, उस पर क्लिक कर दें. फिर अपने लोकेशन का पिन कोड डालें. इसके बाद आपके स्क्रीन पर आ जाएगा कि आपके एरिया में Vi का 5G सर्विस है या नहीं.

इस प्लान की वैलिडिटी कितनी है?

Vi के इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है.

क्या इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा मिलेगा?

हां, इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा मिलेगा.

यह भी पढ़ें: Vi का बड़ा धमाका: अब नहीं रहेगा 1 दिन का डेटा लिमिट! पूरे 84 दिन तक मिलेगा अनलिमिटेड डेटा और कॉलिंग

यह भी पढ़ें: Jio, Airtel और Vi का ये प्लान आज करेंगे रिचार्ज, तो साल 2026 तक कर सकेंगे टेंशन फ्री कॉलिंग और स्ट्रीमिंग

विज्ञापन
Shivani Shah

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola