Vi यूजर्स की मौज, आ गया नया सस्ता कॉलिंग प्लान, अब 84 दिनों तक बातें होंगी Non-Stop
वीआई रिचार्ज प्लान
Vi New Rs 548 Prepaid Plan: अगर आप Vi यूजर हैं और आपको सस्ते में कॉलिंग प्लान चाहिए, तो फिर आपके लिए कंपनी ने एक नया प्लान लॉन्च कर दिया है. इस प्लान में यूजर्स को कंपनी 548 रुपये में 84 दिनों की वैलिडिटी ऑफर कर रही है. आइए जानते है डिटेल्स में.
Vi New Rs 548 Calling Prepaid Plan: कई यूजर्स ऐसे हैं, जो दो सिम का इस्तेमाल करते हैं. ऐसे में वे अपने सेकेंडरी सिम के लिए एक ऐसे प्लान की तलाश में रहते हैं, जो सस्ता भी हो और लंबी वैलिडिटी भी ऑफर करें. वहीं कुछ यूजर्स ऐसे भी हैं, जिन्हें डेटा की जगह लंबी वैलिडिटी के साथ सिर्फ अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा चाहिए होती है. ऐसे में अगर आप Vi यूजर हैं और आप भी ऐसे ही किसी प्लान की तलाश में हैं, तो फिर खुश हो जाइए. क्योंकि, भारत की प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों में से एक Vodafone-idea ने अपने यूजर्स के लिए एक नया प्लान पेश किया है. इस प्लान में कंपनी सस्ते में यूजर्स को 84 दिनों की वैलिडिटी ऑफर कर रही है, जिसमें यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग की भी सुविधा मिल रही है. साथ ही इस प्लान में कंपनी काम चलाऊ डेटा भी दे रही है. आइए जानते हैं इस प्लान के बारे में.
क्या है Vi का नया 84 दिनों वाला प्लान?
Vi के पोर्टफोलियो में मंथली से लेकर लंबी वैलिडिटी वाले कई सारे प्लान्स लिस्टेड हैं. ऐसे में कंपनी ने 84 दिनों वाला एक और नया प्लान अपने पोर्टफोलियो में एड कर दिया है. कंपनी का नया 84 दिनों वाला प्लान कॉलिंग प्लान है, जिसकी कीमत कंपनी ने 548 रुपये रखी है. यूजर्स इस प्लान के तहत किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा उठा सकते हैं. साथ ही इस प्लान में यूजर्स को 1000 फ्री SMS का फायदा भी कंपनी दे रही है. ऐसे में 550 रुपये से कम में यूजर्स लंबी वैलिडिटी के साथ-साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और मैसेजिंग का फायदा उठा सकते हैं.

क्या इस प्लान में डेटा मिलेगा?
Vi अपने इस नये 84 दिनों वाले प्लान में काम चलाऊ डेटा भी दे रहा है. इस प्लान में कंपनी 7GB डेटा का फायदा दे रही है. यानी कि जरूरत के समय आप डेटा का इस्तेमाल भी कर सकते हैं. इस डेटा पर कोई डेली लिमिट नहीं है. आप जब चाहे जैसे चाहे डेटा का इस्तेमाल कर सकते हैं.
किन यूजर्स के लिए बेस्ट है ये प्लान?
Vi का नया प्लान उन यूजर्स के लिए अच्छा ऑप्शन है, जिन्हें सिर्फ कॉलिंग की सुविधा चाहिए. साथ ही ऐसे यूजर्स भी इस प्लान को ऑप्शन में रख सकते हैं, जिन्हें अपना नंबर बस एक्टिव रखना है. ऐसे में सस्ते में ये प्लान उनके लिए अच्छा ऑप्शन है.
क्या इस प्लान में अलग से डेटा पैक लिया जा सकता है?
हां, 7GB डेटा खत्म होने के बाद आप अलग से डेटा पैक रिचार्ज कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: अब रातभर ऑनलाइन OTT देखो बिना टेंशन, Vi दे रहा अपने बजट प्लान में Unlimited Night Internet
यह भी पढ़ें: Vi का 479 रुपये वाला प्लान है जबरदस्त, 48 दिनों तक मिलेगा कॉलिंग और डेली डेटा का बेनिफिट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए