UIDAI ने बंद किये 2.5 करोड़ आधार नंबर, जानें अपने आधार का स्टेटस ऑनलाइन

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 06 Feb 2026 1:05 PM

विज्ञापन

UIDAI ने साफ किया आधार डेटाबेस, जानिए आधार स्टेटस चेक करने का आसान तरीका

UIDAI ने पहचान धोखाधड़ी रोकने के लिए 2.5 करोड़ मृतक नागरिकों के आधार नंबर निष्क्रिय किए. जानें कैसे करें परिवार के सदस्य का आधार निष्क्रिय और ऑनलाइन स्टेटस चेक करने की पूरी प्रक्रिया

विज्ञापन

देश में आधार कार्ड को लेकर एक बड़ी कार्रवाई हुई है. यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) ने अब तक 2.5 करोड़ से अधिक मृतक नागरिकों के आधार नंबर निष्क्रिय कर दिए हैं. यह कदम इसलिए उठाया गया है ताकि किसी भी मृत व्यक्ति के आधार का गलत इस्तेमाल न हो सके और पहचान धोखाधड़ी पर लगाम लगाई जा सके. इलेक्ट्रॉनिक्स और IT मंत्रालय ने 4 फरवरी, 2026 को जारी एक बयान में कहा- आधार डेटाबेस की लगातार सटीकता और अखंडता बनाए रखने के लिए देशव्यापी सफाई अभियान के तहत, UIDAI ने अब तक 2.5 करोड़ से ज्यादा मृत व्यक्तियों के आधार नंबर डीएक्टिवेट कर दिए हैं.

क्यों जरूरी है आधार निष्क्रिय करना

आधार कार्ड आज हर नागरिक की पहचान का सबसे अहम दस्तावेज बन चुका है. बैंक खाता खोलने से लेकर सरकारी योजनाओं का लाभ लेने तक हर जगह इसकी जरूरत पड़तीहै. ऐसे में यदि मृतक व्यक्ति का आधार सक्रिय रहे तो उसका दुरुपयोग कर कोई भी व्यक्ति फर्जी तरीके से लाभ उठा सकता है. इसी खतरे को रोकने के लिए UIDAI ने यह सफाई अभियान शुरू किया है.

ऑनलाइन सेवा: ‘रिपोर्टिंग ऑफ डेथ’

UIDAI ने जून 2025 में ‘Reporting of Death of a Family Member’ नामक ऑनलाइन सेवा शुरू की थी. इसके जरिए परिवार के सदस्य आसानी से मृतक का आधार निष्क्रिय करा सकते हैं. इसके लिए जरूरी है कि परिजन मृतक का आधार कार्ड, मृत्यु प्रमाण पत्र, डॉक्टर का मेडिकल स्टेटमेंट और रिश्ते का प्रमाण पत्र जैसे दस्तावेज तैयार रखें.

प्रक्रिया: कैसे करें आधार निष्क्रिय

  • सबसे पहले myaadhaar.uidai.gov.in पर जाएं
  • ‘Report death of a family member’ विकल्प चुनें
  • मृतक का आधार नंबर दर्ज करें और OTP से लॉगिन करें
  • आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें
  • सबमिट करने के बाद UIDAI आधार निष्क्रिय कर देगा.

आधार स्टेटस कैसे जांचें

UIDAI ने आधार निष्क्रिय होने की स्थिति जांचने की सुविधा भी दी है

  • MyAadhaar पोर्टल पर जाकर ‘Check Aadhaar Status’ विकल्प चुनें
  • 12 अंकों का आधार नंबर और कैप्चा डालें
  • यदि आधार निष्क्रिय हो चुका है तो स्टेटस में ‘Inactive’ या ‘Deactivated’ दिखेगा

जिन लोगों ने पहले आवेदन किया है, वे 27 अंकों का रिक्वेस्ट नंबर डालकर भी स्टेटस देख सकते हैं.

देशभर में लागू

यह सुविधा फिलहाल 25 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में लागू की गई है. इसे Civil Registration System से जोड़ा गया है, जो जन्म और मृत्यु का आधिकारिक रिकॉर्ड रखता है.

यह भी पढ़ें: अब घर बैठे आधार होगा अपडेट, ऑफलाइन वेरिफिकेशन से लेकर नए Aadhaar App में मिलेंगे कई सारे फीचर्स

यह भी पढ़ें: आपका आधार नंबर कहीं गलत हाथों में तो नहीं? ऐसे चेक करें हिस्ट्री और जानें कहां-कहां हुआ इस्तेमाल

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola