सबसे ज्यादा रीसेल वैल्यू वाले स्मार्टफोन्स, लिस्ट में आईफोन से लेकर वनप्लस तक

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 05 Apr 2026 3:09 PM

विज्ञापन

2026 में सबसे अच्छी एक्सचेंज वैल्यू वाले भारत के टॉप स्मार्टफोन

Apple iPhone 16 Pro Max, Samsung Galaxy S25 Ultra और Google Pixel 9 Pro अप्रैल 2026 में भारत में सबसे ज्यादा एक्सचेंज वैल्यू देने वाले स्मार्टफोन हैं. OnePlus 13 भी रीसेल चार्ट्स में तेजी से उभर रहा है

विज्ञापन

भारत में स्मार्टफोन खरीदते समय सिर्फ फीचर्स और कीमत ही नहीं, बल्कि एक्सचेंज/रीसेल वैल्यू भी अहम होती है. 2026 में कुछ चुनिंदा ब्रांड्स और मॉडल्स ऐसे हैं जो इस्तेमाल के बाद भी अपनी कीमत का बड़ा हिस्सा बनाये रखते हैं. इनमें Apple iPhones सबसे आगे हैं, जबकि Samsung, Google Pixel और OnePlus के फ्लैगशिप मॉडल्स भी बढ़िया परफॉर्म कर रहे हैं.

Apple iPhone- रीसेल का बादशाह

iPhone 16 Pro Max और Pro सीरीज इस समय भारत में सबसे ज्यादा एक्सचेंज वैल्यू देने वाले स्मार्टफोन हैं. ये अपने लॉन्च प्राइस का लगभग 60-79% तक बनाये रखते हैं. लंबे समय तक मिलने वाले सॉफ्टवेयर अपडेट्स, प्रीमियम बिल्ड क्वॉलिटी और हाई डिमांड इन्हें रीसेल वैल्यू में सबसे आगे रखते हैं. पुराने मॉडल जैसे iPhone 15 Pro Max भी लगभग 70% तक वैल्यू बनाये रखते हैं.

Samsung Galaxy S25 Ultra- एंड्रॉयड का लीडर

Samsung Galaxy S25 Ultra और Ultra सीरीज रीसेल वैल्यू में एंड्रॉयड फोन्स का सबसे मजबूत विकल्प है. ये 1 साल बाद भी लगभग 55-60% वैल्यू बनाये रखते हैं. 7 साल तक सॉफ्टवेयर सपोर्ट, बेहतरीन कैमरे और S Pen जैसी खूबियां इसे यूज्ड मार्केट में लोकप्रिय बनाती हैं.

Google Pixel 9 Pro- फोटोग्राफी लवर्स की पसंद

Pixel 9 Pro/Pro XL रीसेल वैल्यू में अच्छा परफॉर्म करते हैं. ये लगभग 50-62% वैल्यू बनाये रखते हैं. फोटोग्राफी के शौकीनों और क्लीन एंड्रॉयड एक्सपीरिएंस चाहने वालों के बीच इनकी डिमांड हमेशा बनी रहती है.

OnePlus 13- तेजी से बढ़ती वैल्यू

OnePlus 13 रीसेल चार्ट्स में चौंकाने वाला प्रदर्शन कर रहा है. यह लगभग 67% वैल्यू बनाये रखता है. OxygenOS, फास्ट परफॉर्मेंस और ब्रांड लॉयल्टी इसे अन्य चीनी ब्रांड्स से अलग बनाते हैं.

Resale Value Smartphones: बजट और मिड-रेंज फोन्स

Redmi, Realme और Vivo जैसे ब्रांड्स रीसेल में कमजोर हैं. ये अक्सर पहले साल में ही 50-70% वैल्यू खो देते हैं.

यह भी पढ़ें: Motorola से Vivo तक: ₹30K बजट में मिल रहे DSLR जैसे कैमरा वाले स्मार्टफोन

यह भी पढ़ें: ₹50,000 से कम में शानदार कैमरा वाले 5 स्मार्टफोन

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola