जियो के इन प्लान्स में अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा की भरमार, नेटफ्लिक्स और हॉटस्टार जैसे OTT का मजा मुफ्त में

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 21 Jan 2025 7:10 PM

विज्ञापन

Jio Recharge

Jio Plans OTT Benefits: हम आपको बताते हैं जियो के ऐसे प्लान्स के बारे में जिनमें अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा ऑफरिंग्स के साथ नेटफ्लिक्स और हॉटस्टार जैसे OTT के बेनिफिट्स भी मिलते हैं.

विज्ञापन

Jio Plans OTT Benefits: भारत में निजी टेलीकॉम कंपनियां जैसे जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया और सरकारी कंपनी बीएसएनएल टेलीकॉम सेवाएं प्रदान करती हैं. ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया समय समय पर अपने ग्राहकों के लिए लाभकारी योजनाएं पेश करती हैं. जियो इस प्रतिस्पर्धा में एक कदम आगे है, क्योंकि अगर जियो के कुल ग्राहकों की बात करें, तो यह करीब 49 करोड़ से भी ज्यादा है. यह किफायती दामों पर कई प्रकार के रीचार्ज प्लान उपलब्ध कराता है. यदि आप रिलायंस जियो का सिम इस्तेमाल करते हैं और आपको अधिक डेटा की आवश्यकता होती है, तो जियो के पास लंबी वैधता और भरपूर डेटा वाले प्लान्स उपलब्ध हैं. आइए इन योजनाओं के बारे में विस्तार से जानें.

जियो का ₹1299 प्लान

इस प्लान में 84 दिनों की वैधता के साथ कुल 168 जीबी डेटा मिलता है. साथ में अनलिमिटेड कॉलिंग और हर दिन 100 मुफ्त एसएमएस की सुविधा दी जाती है. प्लान में नेटफ्लिक्स (मोबाइल) का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलता है.

जियो का ₹1028 प्लान

इस प्लान में 84 दिनों की वैधता के साथ कुल 168 जीबी डेटा मिलता है. इसके अलावा, अनलिमिटेड कॉलिंग और हर दिन 100 मुफ्त एसएमएस की सुविधा दी जाती है.

जियो का ₹1049 प्लान

यह प्लान 84 दिनों की वैधता के साथ आता है और रोजाना 2 जीबी हाई-स्पीड डेटा समेत कुल 168 जीबी डेटा प्रदान करता है.

जियो का ₹1029 प्लान

इस प्लान में 84 दिनों की वैधता, 168 जीबी डेटा और अमेजन प्राइम लाइट का मुफ्त सब्सक्रिप्शन शामिल है.

जियो का ₹999 प्लान

यह True 5G प्लान 98 दिनों की वैधता के साथ आता है और इसमें कुल 196GB डेटा मिलता है, जो वैधता अवधि से दोगुना है. इसमें प्रतिदिन 2GB डेटा उपयोग कर सकते हैं.

जियो का ₹949 प्लान

इस प्लान में 84 दिनों की वैधता के साथ 168GB डेटा, मुफ्त कॉलिंग और Disney+ Hotstar का मुफ्त सब्सक्रिप्शन शामिल है.

जियो का ₹899 प्लान

इस प्लान में 90 दिनों की वैधता के साथ प्रतिदिन 2GB डेटा और अतिरिक्त 20GB, यानी कुल 200GB डेटा दिया जाता है.

जियो का ₹719 प्लान

यह प्लान 70 दिनों की वैधता के साथ आता है और इसमें कुल 140 जीबी डेटा मिलता है, जो रोजाना 2 जीबी का उपयोग प्रदान करता है. साथ ही, इस प्लान में JioCinema, JioTV और JioCloud की मुफ्त सब्सक्रिप्शन भी शामिल है.

जियो का ₹349 प्लान

यह किफायती मासिक विकल्प है, जिसमें डबल डेटा मिलता है. इस प्लान में 28 दिनों के लिए 56 जीबी डेटा और JioCinema की मुफ्त सब्सक्रिप्शन शामिल है.

Jio ने बढ़ाई अन्य टेलीकॉम कंपनियों की टेंशन, मात्र 49 रुपये में दे रही है अनलिमिटेड डेटा

Mukesh Ambani Gift: 200 दिन और 500GB डेटा वाले प्लान की बढ़ गई वैलिडिटी, जानें बेनिफिट्स

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola