8,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Tecno Pova Curve 2 5G, देखें अन्य फीचर्स और प्राइस

Published by : Ankit Anand Updated At : 13 Feb 2026 1:09 PM

विज्ञापन

Tecno Pova Curve 2 5G

Tecno ने भारत में Pova Curve 2 लॉन्च कर दिया है. यह फोन अपने यूनिक और sci-fi स्टाइल डिजाइन की वजह से बाकी स्मार्टफोन्स से काफी अलग नजर आता है. फीचर्स की बात करें तो इसमें MediaTek Dimensity 7100 प्रोसेसर दिया गया है, साथ ही 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट वाली डिस्प्ले और बड़ी 8000mAh बैटरी जैसे स्पेसिफिकेशन्स भी मिलते हैं.

विज्ञापन

Tecno ने आज यानी 13 फरवरी को भारत में अपना नया स्मार्टफोन Tecno Pova Curve 2 5G लॉन्च कर दिया है. यह पिछले साल मई 2025 में आए Pova Curve 5G का अपग्रेडेड वर्जन है. इस फोन में 144Hz रिफ्रेश रेट वाली कर्व्ड AMOLED स्क्रीन दी गई है, जिसकी पीक ब्राइटनेस 4,500 निट्स तक जाती है. परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें MediaTek Dimensity 7100 प्रोसेसर दिया गया है. आइए आपको डिटेल में बताते हैं इस फोन के बाकी के फीचर्स और प्राइस.

Tecno Pova Curve 2 5G के फीचर्स 

Tecno Pova Curve 2 5G एक ड्यूल सिम (नैनो+नैनो) स्मार्टफोन है, जो Android 16 पर बेस्ड HiOS 16 पर चलता है. फोन में 6.78 इंच का फुल HD+ कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है. डिस्प्ले 4,500 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है और इसे Corning Gorilla Glass 7i की प्रोटेक्शन भी दी गई है.

परफॉर्मेंस की बात करें तो इस फोन में MediaTek Dimensity 7100 प्रोसेसर मिल जाता है. इसके साथ 8GB RAM और 256GB तक स्टोरेज का ऑप्शन दिया गया है. खास बात ये है कि जरूरत पड़ने पर RAM को वर्चुअली बढ़ाकर 16GB तक किया जा सकता है.

कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन में पीछे की तरफ ड्यूल कैमरा दिया गया है. इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का सेकेंडरी सेंसर मिलता है. वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 13 MP का फ्रंट कैमरा मिल जाता है.

Tecno Pova Curve 2 5G में आपको 8,000mAh की बड़ी बैटरी मिल जाती है. अच्छी बात ये है कि कंपनी फोन के साथ बॉक्स में ही 45W का चार्जर भी देती है.

Tecno Pova Curve 2 5G की कीमत 

Tecno Pova Curve 2 5G की भारत में शुरुआती कीमत 27,999 रुपये रखी गई है. इसमें आपको 8GB RAM और 128GB स्टोरेज मिलती है. अगर आपको ज्यादा स्टोरेज चाहिए, तो इसका 256GB वाला वेरिएंट भी आता है, जिसकी कीमत 29,999 रुपये है.

यह स्मार्टफोन 20 फरवरी से दोपहर 12 बजे Flipkart पर बिक्री के लिए शुरू हो जाएगा. कलर ऑप्शन की बात करें तो यह फोन Storm Titanium, Melting Silver और Mystic Purple जैसे स्टाइलिश रंगों में आप इसे खरीद सकते हैं. लॉन्च ऑफर के तहत ग्राहक चुनिंदा बैंक कार्ड पर 3,000 रुपये तक का डिस्काउंट भी पा सकते हैं.

यह भी पढ़ें: ग्लोबल लॉन्च इवेंट से पहले Huawei Mate 80 Pro का डिजाइन आया सामने, देखें फीचर

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola