Samsung Galaxy Unpacked इवेंट आज, लॉन्च होंगे Galaxy Z Fold 7 और Flip 7, यहां देखें LIVE स्ट्रीमिंग

Published by : Shivani Shah Updated At : 09 Jul 2025 10:59 AM

विज्ञापन

Samsung Galaxy Unpacked Event 2025

Samsung Galaxy Unpacked Event 2025: आज न्यूयॉर्क के ब्रुकलिन में Samsung का Galaxy Unpacked इवेंट होने वाला है. इस इवेंट में कंपनी अपने नए फ़ोल्डेबल फोन Galaxy Z Fold 7 और फ्लिप फोन Flip 7 लॉन्च करने वाली है. इसके अलावा इस इवेंट में कई सारे प्रोडक्ट्स भी कंपनी अनवील करने वाली है.

विज्ञापन

Samsung Galaxy Unpacked Event 2025: साउथ कोरियन टेक कंपनी Samsung का आज Samsung Galaxy Unpacked इवेंट होने वाला है. न्यूयॉर्क के ब्रुकलिन में आयोजित Samsung का यह मेगा इवेंट भारतीय समयनुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा. इसकी लाइव स्ट्रीमिंग आप कंपनी के ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट और ऑफिशियल पोर्टल पर के साथ YouTube पर भी देख सकते हैं. बता दें कि आज के इस इवेंट में Samsung अपने तीन-तीन नए डिवाइस लॉन्च करने वाली है. जिसमें कंपनी की मोस्ट-अवेटेड फोल्डेबल फोन Samsung Galaxy Z Fold 7 शामिल है. इसके साथ ही Samsung Galaxy Z Flip 7, Galaxy Z Flip FE को भी कंपनी लॉन्च कर सकती है. इसके अलावा Galaxy Watch 8 को भी आज कंपनी अनवील करेगी. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

OnePlus Nord 5 vs Poco F7: एक दाम में ज्यादा धाकड़ कौन? किसे खरीदना है स्मार्ट चॉइस!

Galaxy Z Fold 7 में स्लिम बॉडी और 200MP का मिलेगा कैमरा

Samsung के अपकमिंग फोन्स Galaxy Z Fold 7 के कई सारे डिटेल्स अब तक सामने आ चुके हैं. कई लीक के अनुसार, Samsung Galaxy S25 Ultra की तरह ही इसमें स्लिम बॉडी हो सकती है. फोल्ड रहने पर Galaxy Z Fold 7 में जहां 8.9 mm की थिकनेस मिलेगी तो वहीं खुलने पर फोन की थिकनेस 4.2mm हो सकती है. पहली बार कंपनी अपने फोल्डेबल फोन Galaxy Z Fold 7 में बड़ा कवर डिस्प्ले दे सकती है. फिलहाल स्क्रीन साइज को लेकर कोई भी जानकारी कंपनी ने नहीं दी है. वहीं, Samsung Galaxy Z Fold 7 के बैक पैनल में 200MP का कैमरा सेटअप मिल सकता है. ऐसे में यह पहली बार होगा, जब Samsung अपने फोल्डेबल फोन में यूजर्स को 200MP का कैमरा सेटअप देगा. हालांकि, यह अभी तक कंपनी कि ओर से कंफर्म नहीं किया गया है. इसके अलावा प्रोसेसर कि बात करें तो, कंपनी अपने इस नए फोल्डेबल फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर के साथ हाई कैपेसिटी रैम और स्टोरेज दे सकती है. इसकी कीमत भारत में 1,69,990 रुपये हो सकती है.

अपग्रेड्स के साथ आएगा Samsung Galaxy Z Flip 7

Samsung का नया फ्लिप फोन Galaxy Z Flip 7 भी कई अपग्रेड्स के साथ लॉन्च हो सकता है. स्लिम बॉडी के साथ इस मॉडल की भी ऑउटर स्क्रीन बड़ी हो सकती है. बेहतर फ्रेम के साथ-साथ इस मॉडल में Exynos 2500 प्रोसेसर दिया जा सकता है. Galaxy Z Flip 7 में 120Hz रिफ्रेश रेट और 2600 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट के साथ 6.9 इंच की इनर डिस्प्ले और 4.1 इंच की एक्सटरनल डिस्प्ले हो सकती है.

Samsung की न्यू वॉच हो सकती है लॉन्च

वहीं, आज के इवेंट में Samsung अपने नए स्मार्टफोन्स के अलावा न्यू Galaxy Watches भी लॉन्च कर सकती है. Watch 8 के लॉन्च के साथ-साथ Watch 8 Classic को कंपनी इवेंट में अनवील कर सकती है.

AI Edit Genie फीचर के साथ आ रही Realme 15 सीरीज, विक्की कौशल अब रियलमी का चेहरा

विज्ञापन
Shivani Shah

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola