AI Edit Genie फीचर के साथ आ रही Realme 15 सीरीज, विक्की कौशल बने ब्रांड एंबेसडर
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 09 Jul 2025 12:54 PM
Realme 15 Series
Realme 15 Series भारत में 24 जुलाई को लॉन्च होगी. विक्की कौशल को ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है. Realme 15 Series को एक AI पार्टी फोन के रूप में पेश किया जा रहा है, जिसमें बेहतर कैमरा, तेज प्रोसेसर और प्रीमियम डिजाइन जैसे कई अपग्रेड्स देखने को मिलेंगे.जानें फीचर्स, AI टूल्स और डिजाइन से जुड़ी खास बातें.
चीनी स्मार्टफोन मेकर Realme ने अपनी नई Realme 15 Series के लॉन्च की तारीख की घोषणा कर दी है. यह सीरीज भारत में 24 जुलाई 2025 को लॉन्च की जाएगी. इस बार कंपनी ने बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल को अपना नया ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है, जो युवाओं के बीच ब्रांड की पहचान को और मजबूत करेगा.
Realme 15 Series में दो स्मार्टफोन शामिल होंगे – Realme 15 और Realme 15 Pro, दोनों ही 5G सपोर्टेड होंगे. कंपनी ने पुष्टि की है कि Realme 15 Pro तीन आकर्षक रंगों में उपलब्ध होगा: Flowing Silver, VelvetGreen और Silk Purple.
इस सीरीज की सबसे खास बात है इसका नया AI Edit Genie फीचर, जो एक वॉयस-आधारित फोटो एडिटिंग टूल है.यूजर्स केवल वॉयस कमांड से अपनी तस्वीरों को एडिट कर सकेंगे, जिससे फोटो एडिटिंग पहले से कहीं ज्यादा आसान और मजेदार हो जाएगी.
Realme के CMO फ्रांसिस वोंग ने कहा, “विक्की कौशल का आत्मविश्वास और असलीपन हमारे ब्रांड मूल्यों से मेल खाता है. यह साझेदारी हमारे यूजर्स से भावनात्मक जुड़ाव को और गहरा करेगी.”
Realme 15 Series को एक AI पार्टी फोन के रूप में पेश किया जा रहा है, जिसमें बेहतर कैमरा, तेज प्रोसेसर और प्रीमियम डिजाइन जैसे कई अपग्रेड्स देखने को मिलेंगे.
OnePlus Nord 5 और Nord CE5 भारत में हुआ लॉन्च, मिलेगी 7100mAh तक की बैटरी, जानिए प्राइस
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










