52000 रुपये सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S24 Ultra, कहीं छूट न जाए आपसे ये शानदार मौका, चेक करिए डील
Published by : Shivani Shah Updated At : 04 Jul 2025 5:39 PM
Samsung Galaxy S24 Ultra Price Cut
अगर आप Samsung लवर हैं और Galaxy S24 Ultra खरीदने की सोच रहे हैं. लेकिन आपका बजट आपको इस बात की इजाजत नहीं दे रहा है, तो फिर फिक्र नॉट. क्योंकि, आज हम आपके लिए लाए हैं ऐसी बढ़िया डील, जहां आपको मिलेगा भर-भर कर डिस्काउंट. जी हां, जिससे आप 1,34,999 रुपये के Samsung Galaxy S24 Ultra को 52,030 रुपये सस्ते में खरीद सकते हैं.
अगर आप Samsung Galaxy S24 Ultra खरीदने की सोच रहे हैं, लेकिन इसकी कीमत के कारण नहीं खरीद पा रहे हैं, तो आपके लिए एक बढ़िया डील है. ई-कॉमर्स शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट (Flipkart) पर Samsung Galaxy S24 Ultra की कीमत पर भारी छूट मिल रही है. फ्लिपकार्ट पर GOAT सेल शुरू होने से पहले ही इस प्रीमियम मॉडल की कीमत 52,030 रुपये कम हो गई है. ऐसे में अगर आप इस मॉडल को खरीदना चाहते हैं, तो फिर देर मत कीजिए.
Amazon-Flipkart नहीं यहां 12 हजार रुपये सस्ता मिल रहा iPhone 16
Samsung Galaxy S24 Ultra पर कितने की मिल रही छूट
फ्लिपकार्ट पर Samsung Galaxy S24 Ultra के 12GB+256GB वेरिएंट पर भारी डिस्काउंट मिल रहा है. जिससे 1,34,999 रुपये वाले इस मॉडल की कीमत 52,030 रुपये कम हो गई है. फ्लिपकार्ट पर इस मॉडल को 82,969 रुपये में लिस्ट किया गया है. इतना ही नहीं, इस मॉडल पर 1000 रुपये का एक्स्ट्रा डिस्काउंट दिया जा रहा है. साथ ही Flipkart AXIS Bank के क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर आपको 4000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिलेगा. यानी कि आप Galaxy S24 Ultra को सिर्फ 77,969 रुपये में खरीद सकते हैं.
Samsung Galaxy S24 Ultra के स्पेसिफिकेशन
Samsung Galaxy S24 Ultra में 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ 6.8-इंच AMOLED LTPO डिस्प्ले दिया गया है. कैमरे कि बात करें तो इस मॉडल के बैक पैनल में 200MP+12MP+50MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है. वहीं, फ्रंट में 12MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है. इस मॉडल में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 का प्रोसेसर दिया गया है. 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी दी गई है.
Motorola Edge 50 Ultra मिल रहा ₹14,300 सस्ता, डील की डीटेल्स जानकर दिल गार्डन गार्डन हो जाएगा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










