Samsung Galaxy S24 Ultra हो गया सस्ता, मिस नहीं कर पाएंगे यह डील

Samsung Galaxy S24 Ultra 5G Offer
Samsung Galaxy S24 Ultra 5G Amazon Offer Great Deals and Discounts: अमेजन पर सैमसंग गैलेक्सी एस24 अल्ट्रा फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स दी जा रही हैं. इन हैंडसेट्स को सस्ते में घर लाया जा सकता है. सेल में फ्लैगशिप डिवाइस पर भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है.
Samsung Galaxy S24 Ultra 5G Amazon Offer: अमेजन की फेस्टिव सेल में फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स को कम कीमत में खरीदने का बढ़िया मौका है. इस सेल में सैमसंग गैलेक्सी एस24 अल्ट्रा स्मार्टफोन सहित कई फ्लैगशिप हैंडसेट्स पर शानदार ऑफर्स हैं. हम आपको इस खबर में सेल में मिल रहे Samsung Galaxy S24 Ultra 5G फोन के बारे में बताएंगे.
Samsung Galaxy S24 Ultra 5G पर क्या है ऑफर?
Galaxy S24 Ultra सैमसंग का प्रीमियम फ्लैगशिप स्मार्टफोन है. इसमें 6.8 इंच का फ्लैट डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है. इस फोन में 200MP का कैमरा और 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो फुल चार्ज होने पर 30 घंटे तक चलती है. इसमें सर्कल टू सर्च और गैलेक्सी एआई फीचर्स मिलते हैं. इस हैंडसेट की कीमत 1,21,999 रुपये है. इस फोन पर 12000 रुपये का फ्लैट बैंक डिस्काउंट दिया जा रहा है. इसके साथ ही, हैंडसेट पर 55 हजार रुपये तक की एक्सचेंज डील भी मिलेगी.
Samsung Galaxy S24 Ultra 5G की खूबियां कैसी हैं?
Galaxy S24 5G को सैमसंग ने साल की शुरुआत में भारतीय बाजार में लॉन्च किया था. यह कंपनी का पहला स्मार्टफोन है, जिसमें आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस आधारित Galaxy AI फीचर मिलते हैं. सैमसंग के इस फोन को 5 साल तक सॉफ्टवेयर अपडेट मिलेंगे. यह फोन क्वालकॉम के पावरफुल प्रॉसेसर, एमोलेड डिस्प्ले और एंड्रॉयड 14 के साथ आता है. जल्द ही इसके लिए एंड्रॉयड 15 का अपडेट भी रिलीज किया जाएगा. इसमें Snapdragon 8 Gen 3 प्रॉसेसर, AMOLED 2X डिस्प्ले, 45W फास्ट चार्जिंग के साथ 5000 mAh की बैटरी मिलती है. फोन में 200MP का प्राइमरी कैमरा के साथ 12MP, 50MP और 10MP के कैमरा सेंसर मिलते हैं. दूसरे हाइलाइट्स की बात करें, तो यह स्मार्टफोन अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट रीडर और S पेन सपोर्ट से लैस है.
Realme P1 Speed 5G: रियलमी का तगड़ा स्मार्टफोन, कम दाम में मिलेंगे जानदार फीचर्स
Smartphone Under 15K: 108MP कैमरा, 256जीबी स्टोरेज वाले Realme 5G फोन की कीमत धड़ाम
Smartphones Under 25K: 25 हजार से कम में ये हैं बेस्ट स्मार्टफोन्स, फोटो-सेल्फी के लिए मस्त
Festive Season सेल में Samsung ने लहराया परचम, Apple ने भी चौंकाया, देखें क्या कहते हैं आंकड़े
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.
राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.
डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.
राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.
जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.
जुड़िए [email protected] पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










