Realme P1 Speed 5G: रियलमी का तगड़ा स्मार्टफोन, कम दाम में मिलेंगे जानदार फीचर्स
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 15 Oct 2024 5:20 PM
Realme P1 Speed 5G Launch Review
Realme P1 Speed 5G स्मार्टफोन भारत में लॉन्च हो गया है. इसकी कीमत 15,999 रुपये से शुरू होती है. इसमें बड़े डिस्प्ले, पावरफुल 5000mAh बैटरी के साथ कई दमदार फीचर्स मिलते हैं.
Realme P1 Speed 5G: स्मार्टफोन मेकर चीनी कंपनी रियलमी ने भारत में नया बजट स्मार्टफोन लॉन्च किया है. नाम है- Realme P1 Speed 5G. यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 7300 Energy चिपसेट के साथ आया है. इस हैंडसेट में सेगमेंट लीडिंग स्टेनलेस स्टील वीसी कूलिंग सिस्टम मिलेगा, जो यूजर्स को फोन में शानदार गेमिंग एक्सपीरिएंस देने में मदद करेगा. किफायती सेगमेंट्स में आया यह फोन 8GB और 12GB रैम रैम के साथ 128GB और 256GB स्टोरेज वेरिएंट में आया है.
Realme P1 Speed 5G के स्पेसिफिकेशन्स कैसे हैं?
- रियलमी का नया फोन 6.67 इंच Samsung E4 OLED डिस्प्ले के साथ आया है
- फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट और 180Hz टच सैंपलिंग रेट मिलता है
- नया फोन 600nits की पीक ब्राइटनेस वाला है
- बजट फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है
- फोन में Pro-XDR डिस्प्ले टेक्नोलॉजी दी गई है
- Realme P1 Speed 5G स्मार्टफोन एंडवांस्ड टर्बो टेक्नोलॉजी से लैस है
- यह फोन ड्यूल कैमरा सेटअप वाला है. इसमें 50MP AI कैमरा सेंसर के साथ 2MP कैमरा सेंसर दिया है
- रियलमी के इस फोन का कैमरा, नाइट सीन और एचडीआर सपोर्ट से लैस है
- सेल्फी के लिए फोन में 16MP सेंसर मिलता है
- फोन में 45W अल्ट्रा फास्ट चार्जिंग के साथ 5000mAh बैटरी सपोर्ट मिलता है
- फोन को 10 मिनट चार्ज करके 1.7 घंटे तक गेम खेला जा सकता है.
- रियलमी के इस किफायती स्मार्टफोन की थिकनेस 7.6mm और वजन 185 ग्राम है.
- रियलमी पी1 स्पीड 5जी में कनेक्टिविटी के लिए 5G, 4G LTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस, ग्लोनास और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट जैसे फीचर्स दिये गए हैं. हैंडसेट में एक्सीलेरोमीटर, गायरोस्कोप, मैग्नेटिक इंडक्शन सेंसर, फ्लिकर सेंसर और लाइट सेंसर मिलते हैं. डिवाइस में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और IP65 डस्ट व स्प्लैश रेजिस्टेंस रेटिंग मिली हुई है.
Realme P1 Speed 5G की कीमत और उपलब्धता
रियलमी पी1 स्पीड के 8 जीबी रैम औरव 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 17,999 रुपये रखी गई है. वहीं, 12 जीबी रैम औरव 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 20,999 रुपये में लॉन्च किया गया है. 8 जीबी औरव 12 जीबी रैम वेरिएंट को 2000 रुपये लिमिटेड कूपन डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं. इसके बाद फोन की प्रभावी कीमत 15,999 रुपये और 18,999 रुपये रह जाएगी. यह हैंडसेट ब्रश्ड ब्लू औरव टेक्स्चर्ड टाइटेनियम कलर ऑप्शन में उपलब्ध कराया गया है. फोन की पहली सेल 20 अक्टूबर की दोपहर 12 बजे से शुरू होगी. इस फोन को रियलमी की ऑफिशियल वेबसाइट और ई-कॉमर्स प्लैटफॉर्म फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकेगा.
Smartphone Under 15K: 108MP कैमरा, 256जीबी स्टोरेज वाले Realme 5G फोन की कीमत धड़ाम
Smartphones Under 25K: 25 हजार से कम में ये हैं बेस्ट स्मार्टफोन्स, फोटो-सेल्फी के लिए मस्त
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










