Google Fined: गूगल पर लगा इतना बड़ा जुर्माना, जितना पैसा पूरी धरती पर नहीं, जानें पूरा मामला

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 30 Oct 2024 5:34 PM

विज्ञापन

Google Year In Search 2024

Google Fined In Russia: यह जुर्माना गूगल द्वारा प्रो-क्रेमलिन मीडिया आउटलेट्स के खातों को बहाल करने से इनकार करने के कारण लगाया गया है.

विज्ञापन

Google Fined by Russian Court: रूस (Russia) की एक अदालत (Court) ने गूगल (Google) पर लगभग 2.5 डेसिलियन डॉलर (USD 2.5 Decillion) का जुर्माना (Fine) लगाया है. डेसिलियन (What Is Decillion) में एक के बाद 36 जीरो होते हैं. यह जुर्माना गूगल द्वारा प्रो-क्रेमलिन मीडिया आउटलेट्स के खातों को बहाल करने से इनकार करने के कारण (Why Google Fined In Russia) लगाया गया. यह राशि विश्व बैंक (World Bank) द्वारा अनुमानित वैश्विक जीडीपी (Global GDP) 100 ट्रिलियन डॉलर से भी अधिक है.

Google Fined by Russian Court: वजह क्या है?

2020 में, गूगल (Google) के स्वामित्व वाले यूट्यूब (YouTube) ने अमेरिकी प्रतिबंधों (US Restrictions) के चलते अति-राष्ट्रवादी रूसी चैनल त्सारग्राद (Tsargrad) को बैन (Banned) कर दिया था. इसके बाद, 17 रूसी मीडिया स्टेशनों ने गूगल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की, जिनमें पुतिन के रक्षा मंत्रालय के अधीन काम करने वाला चैनल ज्वेज्दा भी शामिल था.

Google Fined by Russian Court: हर हफ्ते दोगुना हो जाएगा जुर्माना

मामले की अदालती कार्यवाही में सुनवाई के दौरान, अदालत ने गूगल पर दैनिक 100,000 रूबल (लगभग 1,025 डॉलर) का जुर्माना लगाया, जो हर हफ्ते दोगुना हो जाता है. अदालत ने गूगल को इन चैनलों को जल्द से जल्द बहाल करने का आदेश भी दिया है.

Google Fined by Russian Court: उतना पैसा पूरी धरती पर नहीं

गूगल पर लगाये गए जुर्माने की यह राशि कितनी बड़ी है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि विश्व बैंक द्वारा अनुमानित वैश्विक जीडीपी लगभग 100 ट्रिलियन डॉलर से अधिक है. बताते चलें कि गूगल ने हमारे इंटरनेट उपयोग के तरीके को भले ही नये सिरे से परिभाषित किया है, लेकिन उसपर भारी जुर्माना लगाया जाना कोई नयी बात नहीं है. पिछले 10 वर्षों में, टेक जायंट पर दुनिया भर में अनुमानित 14 बिलियन डॉलर का जुर्माना लगाया गया है.

Google दिलायगा Gold Loan, मंच होगा G-Pay का

Google Search: पकड़ी जाएगी चालाकी, आसान होगी AI से बने कंटेंट की पहचान

Google Search से चुटकियों में हट जाएगा Deepfake Content, तरीका है बड़ा आसान

Google Chrome यूजर्स पर साइबर हमले का खतरा, यह है बचने का तरीका

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola